Connect with us

Uncategorized

वेरिफिकेशन विवाद: CM पुष्कर सिंह धामी के बयान के बाद बोले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, स्पष्ट करे सरकार

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार से उस बयान पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा, जो सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संदिग्धों के वेरिफिकेशन कराने को लेकर दिया था।  आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को दो-दो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगा प्रदेश होने के कारण, प्रत्येक व्यक्ति का अच्छी प्रकार से वेरीफिकेशन करने संबंधी बयान दिया है।

आम प्रक्रिया में उत्तराखंड राज्य या देश के किसी भी हिस्से में मकान मालिक को भी किराएदार का वेरिफिकेशन करवाना होता है। ये एक एहतियातन कदम है। प्रदेश के हर शहर में संदिग्धों का वेरिफिकेशन होना ही चाहिए। इसमें कोई नई बात नहीं है। इसके बाबजूद भी राज्य में अपराध होना, बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था का उदाहरण है।

ऐसे में मुख्यमंत्री या सरकार को साफ करना चाहिए कि उन्होंने किस संदर्भ में ये बयान दिया है। जहां तक चार धाम यात्रा का प्रश्न है, तो हम सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा चाहते हैं। कोरोना के कारण दो सालों से यात्रा मार्ग के लोगों और यात्रा पर आश्रित लोगों को रोजी रोटी के लाले पड़े हैं।

चारधाम यात्रा उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि इससे लगे राज्यों की अर्थव्यवस्था का भी प्रमुख आधार है । हम चाहते हैं कि सरकार अच्छी यात्रा के लिए माहौल बनाए। जिससे देश दुनिया से आने वाले यात्री उत्तराखंड की अच्छी छवि लेकर जाएं। यात्रा उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा आधार बने।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts