Connect with us

Uncategorized

Weather Update:बारिश के बाद फिर बदलेगा मौसम, जानें पूर्वानुमान

बारिश से कुछ दिन राहत के बाद उत्तराखंड में फिर पारा चढ़ेगा। हालांकि शनिवार को भी कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार जरूर हैं, लेकिन बाकी जगह मौसम साफ रहेगा।

मौसम केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 17 से 19 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं। इस दौरान तापमान बढ़ सकता है।

फिलहाल मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं हुई है। 20 अप्रैल से बारिश की संभावना जरूर मौसम विभाग ने जताई है।

बारिश से घटी आग की घटनाएं: उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बूंदाबादी से वनों में आग की घटनाओं में कमी आई है। शुक्रवार को राज्य में केवल 22 जगह ही जंगल में आग लगी। जबकि सोमवार के ये घटनाएं एक दिन में 88 थीं और उसके बाद लगातार 40 के आसपास रहीं।  

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts