Connect with us

Uncategorized

चरण धाम से सत्ता धाम का सुख नहीं पाएंगे धामी: सुमित हृदयेश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने सुशीला तिवारी अस्पताल में मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान महिला के पैरों में गिर कर याचना करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कहा कि यह दृश्य मातृशक्ति के साथ ही जनमानस के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार का एक छोटा उदाहरण है।
कांग्रेस नेता सुमित ह्रदयेश ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि आज सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पैरों में गिरकर उपनलकर्मी महिला द्वारा अपनी पीड़ा बया करना साफ दर्शाता है कि भाजपा सरकार और इसके नेताओं ने उपनल कर्मियों के साथ किस प्रकार से पूरे पांच साल छल किया और अनेकों मानसिक यातनाएं दी।
उपनल कर्मचारी और परिवार आगामी विधानसभा चुनाव मे अपने वोट से अपनी इस पीड़ा का मुंहतोड़ जवाब अवश्य देंगे।
ग्रेड पे के मामले में पुलिस कर्मियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जो वादाखिलाफी की है एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी बड़ी हार है। पुलिस कर्मी और परिवार उनको कभी माफ नहीं करेंगे।
प्रदेश के विकास के हर मोर्चे में डबल इंजन भाजपा सरकार पूर्ण रूप से फेल रही है। जनता माफ नही करेगी और उत्तराखंड से भाजपा को इस बार जरूर साफ करेगी। कहा कि अब भाजपा झूठ का सहारा लेकर चुनाव मैदान में है। उनके पास बताने के लिए कुछ नहीं है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts