Connect with us

अपराध

हल्द्वानी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत; टक्कर में शरीर से अलग हुआ पैर

 

 

हल्द्वानी। शहर के गोला बाईपास रोड पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोटों के चलते उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतक का एक पैर भी शरीर से अलग हो गया।

 

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 9:30 बजे इंदिरा नगर रेलवे फाटक के सामने हुआ। बाइक संख्या UK 06 BK 0927 का चालक गोला बाईपास से शनि बाजार रोड की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

### हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

 

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे की भयावह स्थिति देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

 

### पुलिस ने की मृतक की पहचान

 

सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की पहचान प्रदीप हलदार पुत्र अनंत हलदार, निवासी गोविंदनगर, शक्तिफार्म, जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में की है।

 

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर के चलते हुए इस हादसे ने एक बार फिर शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों से पैदा हो रहे खतरे को उजागर कर दिया है।

 

Advertisement
Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts