Connect with us

अपराध

हल्द्वानी में सनसनी: जवाहर नगर में युवक की गला घोंटकर हत्या, दामाद हिरासत में

मुंहबोले बेटे की हत्या से हड़कंप, अवैध संबंधों के शक में वारदात

 

 

 

हल्द्वानी।  बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर वार्ड-14 में यूपी के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर निवासी अमन ठाकुर (29) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

 

जानकारी के अनुसार अमन ठाकुर, पुत्र भोले ठाकुर, जवाहर नगर में परवीना पत्नी जगदीश के घर में रह रहा था। परवीना नगर निगम में सफाईकर्मी हैं। उन्होंने बताया कि अमन पहले मेरठ के एक अस्पताल में सफाईकर्मी का काम करता था, वहीं से उनका परिचय हुआ था। बाद में हल्द्वानी आने पर उन्होंने उसे मुंहबोला बेटा बनाकर अपने साथ रख लिया था। अमन यहां मजदूरी करता था और कभी-कभी उनकी ड्यूटी भी संभाल लेता था।

 

बुधवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि अमन का शव घर के अंदर संदिग्ध हालत में पड़ा है। सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

 

परिवार ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंधों के शक से जुड़ा लग रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts