Connect with us

उत्तराखण्ड

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में देशभक्ति और गौरव के साथ मनाया गया हर घर तिरंगा अभियान-2026

खबर शेयर करें -

 

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में देशभक्ति और गौरव के साथ मनाया गया हर घर तिरंगा अभियान-2026

हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय, हल्द्वानी में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत आज 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम देशभक्ति, हर्षोल्लास एवं गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तिरंगा रैली के साथ हुआ, जिसमें छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसके उपरांत राष्ट्रीय गीत के गायन के बाद प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य एवं अभियान की संरक्षक डॉ. आभा शर्मा ने महाविद्यालय परिवार को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर 9 अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नामों की घोषणा भी की गई।

9 अगस्त को आयोजित तिरंगे से प्रेरित कलाकृतियों का निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिप्रा गोस्वामी, द्वितीय स्थान अंकिता प्रसाद व भारती तथा तृतीय स्थान कोमल मिश्रा एवं स्नेहा जोशी ने प्राप्त किया।

10 अगस्त को आयोजित तिरंगे से प्रेरित रंगोली प्रतियोगिता में ईशा मेहरा, रीतिका बिष्ट एवं प्रियांशी वर्मा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

11 अगस्त को आयोजित तिरंगे से प्रेरित पोस्टर प्रतियोगिता में रीतिका बिष्ट ने प्रथम, मानसी बिष्ट ने द्वितीय तथा नन्दिता बोरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

12 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उद्धरणों के अंशों से महाविद्यालय परिसर की दीवारों को सजाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। दीवार पर चित्रण श्रेणी में शिप्रा गोस्वामी ने प्रथम, स्नेहा जोशी एवं कोमल मिश्रा ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा नीलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर पर चित्रण श्रेणी में रीतिका बिष्ट, हर्षिता रजवार एवं गुंजन क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं।

13 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस विषयक प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में नन्दिता बोरा एवं अपूर्वा भट्ट ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अंकिता प्रसाद, गुंजन जोशी एवं भावना पन्तोला संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

14 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस विषयक निबंध प्रतियोगिता में वर्तिका जोशी ने प्रथम, प्रिया चन्द्रा एवं प्रेरणा कार्की ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा नेहा काण्डपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रश्मि पन्त ने सप्ताहभर चले इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी प्राध्यापकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), नमामि गंगे एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts