राजनीति
तबीयत बिगड़ने पर AIIMS में भर्ती हुए जेपी नड्डा, हुई कोरोनरी एंजियोग्राफी; हालत स्थिर
तबीयत बिगड़ने पर AIIMS में भर्ती हुए जेपी नड्डा, हुई कोरोनरी एंजियोग्राफी; हालत स्थिर
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत अचानक असहज होने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। एम्स की ओर से 14 अगस्त को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 13 अगस्त की शाम नड्डा का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया, जिसमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल थी।
एम्स ने बताया कि जेपी नड्डा की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। अस्पताल ने उनकी तबीयत में असहजता के कारण या एंजियोग्राफी के निष्कर्षों के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।
एम्स की प्रेस विज्ञप्ति पर पीआईसी-मीडिया सेल की डॉ. (प्रोफेसर) रिमा दादा के हस्ताक्षर हैं। अस्पताल के मुताबिक नड्डा को आगे की निगरानी और चिकित्सकीय मूल्यांकन के लिए कार्डियोलॉजी विभाग में रखा गया है।
फिलहाल राहत की बात यह है कि उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
