Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर भारी बारिश का अलर्ट, दो जिलों में ऑरेंज चेतावनी; बागेश्वर में आज स्कूल बंद

खबर शेयर करें -

 

उत्तराखंड में फिर भारी बारिश का अलर्ट, दो जिलों में ऑरेंज चेतावनी; बागेश्वर में आज स्कूल बंद

 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार, 5 अगस्त को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा, तेज गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी व्यक्त की गई है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिले में एहतियातन सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की है।

 

 

मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और जलभराव की स्थिति बनने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts