Connect with us

अपराध

हल्द्वानी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, 04 गिरफ्तार, 06 युवतियों का रेस्क्यू

खबर शेयर करें -

 

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, 04 गिरफ्तार, 06 युवतियों का रेस्क्यू

हल्द्वानी। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक गतिविधियों के मामले का हल्द्वानी पुलिस ने खुलासा किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम ने नैनीताल रोड स्थित गुरु हरिकिशन कॉम्प्लेक्स के एम०जे० द लग्जरी स्पा सेंटर में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि छह युवतियों को रेस्क्यू किया गया।

 

 

पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर को लेकर पूर्व में भी शिकायतें मिल रही थीं। 11 जून की शाम सीओ ऑपरेशन नैनीताल अमित कुमार के पर्यवेक्षण में AHTU प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता कुंवर के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां संचालित होती पाई गईं।

 

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं स्पा संचालक मौके से फरार हो गया, जिसे मुकदमे में नामजद किया गया है।

रेस्क्यू की गई छह युवतियों को नियमानुसार काउंसलिंग के बाद वन स्टॉप सेंटर हल्द्वानी भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में स्पा मैनेजर, एक ग्राहक और अन्य सहयोगी शामिल हैं।

इस मामले में कोतवाली हल्द्वानी में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता द्वारा की जा रही है।

पुलिस टीम में AHTU प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता कुंवर, उप निरीक्षक कृपाल सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts