Connect with us

उत्तराखण्ड

7वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में नैनीताल का दमदार प्रदर्शन, 46 पदकों के साथ तीसरा स्थान हासिल

खबर शेयर करें -

 

7वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में नैनीताल का दमदार प्रदर्शन, 46 पदकों के साथ तीसरा स्थान हासिल

देहरादून। आमवाला स्थित मल्टीपरपज हॉल, देहरादून में 29 एवं 30 मई 2026 को आयोजित 7वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में नैनीताल जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 46 पदक जीतकर प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के आठ जनपदों से 250 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

 

प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण समारोह प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता जूनियर खिलाड़ी आगामी जून माह में नासिक में आयोजित होने वाली जूनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं सीनियर वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी जुलाई माह में मेघालय में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य की ओर से प्रतिभाग करेंगे।

 

 

इस अवसर पर पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ नैनीताल के अध्यक्ष राकेश कुमार, सचिव आरती गोसाई, टीम कोच रीता भंडारी एवं दीपक सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों तथा अभिभावकों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

 

 

बालक वर्ग में 27 पदक

नैनीताल के बालक खिलाड़ियों ने कुल 27 पदक अर्जित किए, जिनमें 11 स्वर्ण, 8 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं।

स्वर्ण पदक विजेता:

करन सिंह, चैतन्य, पार्थ, आयुष, करन मेहता, कृष्णा, मयंक, अभिनव, नक्ष, आदित एवं दीपक।

रजत पदक विजेता:

लक्ष्य, विशेष, यशवंत, कार्तिक, दीक्षांत, जतिन, प्रत्यक्ष एवं योगेन्द्र।

कांस्य पदक विजेता:

रौशन, भावेश, दक्ष, तरुण, कुणाल, तन्मय, अमन एवं अनुराग।

बालिका वर्ग में 19 पदक

बालिका वर्ग में भी नैनीताल की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 8 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 19 पदक जीते।

स्वर्ण पदक विजेता:

रीता, बबिता, पलाक्षी, मान्या, नियति, अवंतिका, अवनी, ईशा एवं ख्याति।

रजत पदक विजेता:

भव्या, परी, दीपिका, अद्वैता, राशि, काव्या एवं अद्रिजा।

कांस्य पदक विजेता:

अनुष्का, गरिमा एवं पंखुड़ी।

पदकों का कुल विवरण

स्वर्ण पदक: 20

रजत पदक: 16

कांस्य पदक: 10

कुल पदक: 46

नैनीताल जनपद के खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने उम्मीद जताई है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ी प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts