Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ी खबर : द्वाराहाट और कुमाऊं को बड़ी शैक्षिक सौगात: केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी, 2026-27 से होगी शुरुआत

खबर शेयर करें -

द्वाराहाट को बड़ी शैक्षिक सौगात: केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी, 2026-27 से होगी शुरुआत

 

 

अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मिली है। यहां केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को आधिकारिक मंजूरी प्रदान कर दी गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन के अपर आयुक्त दीपेश गहलोत द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

 

 

जारी आदेश के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि का हस्तांतरण केंद्रीय विद्यालय संगठन के नाम किए जाने तथा विद्यालय संचालन हेतु उपयुक्त अस्थायी भवन उपलब्ध कराने के बाद ही इसकी स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

 

इस विद्यालय का संचालन शैक्षिक सत्र 2026-27 से प्रारंभ किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण केंद्रीय शिक्षा प्रणाली का लाभ मिल सकेगा।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को स्वीकृति मिलने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से क्षेत्र में शिक्षा का वातावरण और अधिक सशक्त होगा तथा स्थानीय युवाओं को बेहतर शैक्षिक अवसर प्राप्त होंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts