Connect with us

अपराध

सड़क किनारे स्टेपनी बदलते समय दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से फार्मा कंपनी के मैनेजर की मौत

खबर शेयर करें -

सड़क किनारे स्टेपनी बदलते समय दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से कार चालक की मौत

काशीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार चालक सड़क किनारे कार खड़ी कर स्टेपनी बदल रहा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद के ग्राम फलौदा निवासी 41 वर्षीय नितिन त्यागी पुत्र अशोक त्यागी के रूप में हुई है। वह सितारगंज स्थित एक फार्मा कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को वह अपने घर से सितारगंज ड्यूटी के लिए निकले थे। उनके साथ उनकी पत्नी दीप्ति और 11 वर्षीय बेटा भी मौजूद था।

बताया जा रहा है कि सुल्तानपुर पट्टी हाईवे पर उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया। इसके बाद उन्होंने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर टायर बदला और पंक्चर टायर को कार में रख रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कार को टक्कर मार दी, जिससे नितिन त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और परिचित मौके पर पहुंचने लगे। मृतक के चचेरे भाई अभिषेक त्यागी, जो रुद्रपुर में नौकरी करते हैं, ने बताया कि नितिन त्यागी बीते शनिवार को घर आए थे और मंगलवार को वापस ड्यूटी पर लौट रहे थे। घटना की सूचना मुजफ्फरनगर स्थित परिजनों को दे दी गई है, जो रात तक काशीपुर पहुंचने की संभावना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts