Connect with us

उत्तराखण्ड

बम्पर ट्रांसफर : उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IAS-PCS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IAS-PCS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं

देहरादून में कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। आईएएस बीएल राणा को आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अब तक निदेशक महिला कल्याण और निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना का दायित्व संभाल रहे थे। वहीं आईएएस आनंद स्वरूप से आयुक्त खाद्य का प्रभार वापस ले लिया गया है, हालांकि उनके पास सचिव-खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और निदेशक-यूडीआरपी की जिम्मेदारी यथावत रहेगी।

रुचि मोहन रयाल से अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति का दायित्व हटाकर उन्हें अपर सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की जिम्मेदारी दी गई है। प्रकाश चंद्र से संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी का प्रभार हटा दिया गया है, जबकि उनके पास समाज कल्याण और एमडी बहुउद्देश्यीय वित्त विकास निगम का कार्य बना रहेगा। गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से हटाकर पौड़ी भेजा गया है, जबकि दीक्षिता जोशी को पौड़ी गढ़वाल से संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत बनाया गया है।

जीएम-जीएमवीएन लक्ष्मी राज चौहान को अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। सचिवालय सेवा के नंदन सिंह डुंगरियाल को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है। अवधेश कुमार सिंह को एडीएम टिहरी से हटाकर संयुक्त निदेशक शहरी विकास बनाया गया है, जबकि वैभव गुप्ता को संयुक्त निदेशक शहरी विकास से हटाकर एडीएम हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है।

उप निदेशक उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल सुधीर कुमार को एसडीएम नैनीताल बनाया गया है। शिव कुमार बरनवाल को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव पद से हटाकर आयुर्वेद विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है। प्रकाश चंद्र दुमका को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह से एसडीएम हरिद्वार का चार्ज हटा लिया गया है, जबकि देहरादून के उप नगर आयुक्त संतोष कुमार पांडेय को उप सचिव उत्तराखंड सूचना आयोग बनाया गया है।

पीसीएस अधिकारियों के तबादलों में भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। शैलेंद्र सिंह को नैनीताल से हटाकर एडीएम टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है। हरिद्वार की एसडीएम कुश्म चौहान को जीएमवीएन का जीएम बनाया गया है। नरेंद्र सिंह से आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव का प्रभार वापस लेकर उन्हें अपर आयुक्त आबकारी का दायित्व यथावत दिया गया है।

इसके अलावा, सौरभ असवाल को एसडीएम हरिद्वार से एडीएम नैनीताल, हरगिरि को दून से एसडीएम हरिद्वार, अनुराग आर्या को चंपावत से एसडीएम नैनीताल और रविंद्र कुमार को यूएसनगर से एसडीएम देहरादून बनाया गया है। हिमांशु कफल्टिया को परीक्षा नियंत्रक यूकेएसएसएससी से एसडीएम यूएसनगर, प्रेमलाल को देहरादून से एसडीएम उत्तरकाशी, यशवीर सिंह को पिथौरागढ़ से एसडीएम चमोली और मुकेश चंद्र रमोला को उत्तरकाशी से एसडीएम देहरादून भेजा गया है।

नैनीताल से विपिन चंद्र पंत और अल्मोड़ा से सुनील कुमार को एसडीएम चंपावत बनाया गया है। वहीं पंकज भट्ट को चमोली से एसडीएम टिहरी, अल्केश नौडियाल को टिहरी से एसडीएम चमोली, कृष्णा त्रिपाठी को पौड़ी से एसडीएम रुद्रप्रयाग और अंकित राज को टिहरी से एसडीएम पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव कर शासन ने नई जिम्मेदारियां तय की हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts