Connect with us

दुर्घटना

कानपुर–प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्राला में घुसी पिकअप—8 की मौत, 17 घायल

खबर शेयर करें -

 

कानपुर–प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्राला में घुसी पिकअप—8 की मौत, 17 घायल

कौशांबी। कानपुर–प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की जान चली गई, जबकि 17 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सैनी थाना क्षेत्र के डोरमा पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्राला में पीछे से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मृतकों में तीन बच्चे, तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक पिकअप में करीब 25 लोग सवार थे, जो फतेहपुर जिला के मलवां क्षेत्र के बड़ोखर गांव के निवासी थे। सभी श्रद्धालु रामनवमी के अवसर पर प्रयागराज पहुंचे थे, जहां संगम स्नान और मुंडन संस्कार कराने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब साढ़े तीन बजे यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल भिजवाने के लिए चार एंबुलेंस लगाई गईं।

पुलिस के अनुसार, अस्पताल ले जाते समय सात लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in दुर्घटना

Recent Posts

Facebook

Trending Posts