Connect with us

अपराध

लामाचौड़ में अवैध तस्करी के अड्डों पर चला बुलडोजर, विपिन के इरादों से खत्म हुआ काला साम्राज्य

 

विपिन पाण्डेय ने कर दिखाया वो, जो सालों से कोई छू तक नहीं पाया था!

हल्द्वानी। जिस खेल में उतरना ही दुश्मनी मोल लेने जैसा था, उसमें विपिन पाण्डेय ने सीधे टक्कर ले ली। खतरे हर कदम पर थे, लेकिन पीछे हटना उनके शब्दकोश में था ही नहीं।

लामाचौड़ इलाके में अवैध तस्करी का जो गढ़ सालों से फल-फूल रहा था, उसे जड़ से हिलाने की ठान ली थी विपिन ने। पिछले कई दिनों से लगातार मुहिम, धरना-प्रदर्शन और एक-एक सच को लाइव रिकॉर्डिंग के जरिए जनता के सामने लाना—यह सिर्फ विरोध नहीं, खुला ऐलान था। इन अवैध ठिकानों ने हल्द्वानी खासकर लामाचौड़ को अराजकता का अड्डा बना दिया था, लेकिन आज हालात बदल गए।

विपिन पाण्डेय की जिद और इरादों के आगे आखिरकार सिस्टम भी झुक गया। बुलडोजर गरजे और अवैध तस्करी के गढ़ को मलबे में बदल दिया गया।

यह सिर्फ कार्रवाई नहीं, एक संदेश है—जो गलत है, वो अब बचेगा नहीं! विपिन पाण्डेय ने साबित कर दिया कि अगर हौसले बुलंद हों, तो सबसे मजबूत गढ़ भी ढह जाते हैं।

लामाचौड़ में अवैध शराब की तस्करी के गढ़ को ध्वस्त करने की मांग को लेकर विभिन्न पांडे पिछले कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को इस इलाके में चल रही अवैध तस्करी के तमाम सारी वीडियो भी भेजें और सार्वजनिक भी किए थे। धरना प्रदर्शन और आंदोलन से पहले विपिन पांडे लगातार इन इलाकों में अवैध तस्करी को लेकर सबको आगाह करते चले आ रहे थे। मगर जब कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपने समर्थकों के साथ पिछले कई दिनों से लामाचार क्षेत्र में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। और उसी की परिणति आज इस रूप में सामने आई कि शुक्रवार को प्रशासन ने उसे इलाके में बुलडोजर चलाकर अवैध तस्करी के गढ़ को ही ध्वस्त कर दिया।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts