अपराध
मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, हल्द्वानी के चार युवकों की मौत, ड्राइवर गंभीर घायल
मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, हल्द्वानी के चार युवकों की मौत, ड्राइवर गंभीर घाय
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नैनीताल-हल्द्वानी-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में हल्द्वानी के चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से दिल्ली की ओर जा रही एक कार मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सीओ हाईवे राजेश कुमार के मुताबिक हादसे में नैनीताल निवासी दयाल रावत, अनिल नेगी (38), सुंदर सैनी (42) और भुवन भंडारी (37) की जान चली गई। वहीं कार चालक यशदीप पांडे, निवासी हल्द्वानी, गंभीर रूप से घायल हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर से हल्द्वानी में मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

