Connect with us

Uncategorized

कांग्रेस के अभेद किले जागेश्वर को भेदने के ल‍िए भाजपा ने उसके ही तरकश से निकाला तीर

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा : अल्मोड़ा जिले की जागेश्वर विधानसभा में कांग्रेस के अभेद किले को भेदने के लिए भाजपा ने उनके ही तरकश से तीर निकाला है। कभी कांग्रेस पार्टी को एक साथ मिलकर आगे बढ़ाने वाले आज एक दूसरे के आमने-सामने हैं। आम आदमी पार्टी और उत्तराखंड क्रांति दल की मजबूत उपस्थिति ने इस बार मुकाबला रोचक बना दिया है। बता दें कि इस सीट पर 48936 पुरुष और 44553 महिला वोटर हैं। और कुल मतदाताओं की संख्या 93,489

जागेश्वर विधानसभा से कांग्रेस के गोविंद सिंह कुुंजवाल और भाजपा के मोहन सिंह मेहरा चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस पार्टी में एक दौर में दोनों के बीच अच्छी जुगलबंदी थी। लेकिन दोस्ती के बीच राजनीतिक महत्वाकांक्षाए हावी होने लगीं। कांग्रेस में संभावनाएं बंद होने के बाद दो वर्ष पहले पंचायत चुनावों के बाद मोहन सिंह मेहरा ने भाजपा का रुख किया। उनका यह निर्णय काम भी आया। क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ और जातीय गणित को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने उन्हें टिकट दिया। मेहरा अभी तक एक भी विधानसभा का चुनाव नहीं लड़े है। पंचायत चुनावों से उन्होंने क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाई। वह एक बार खुद और एक बार उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है।

राज्य बनने के बाद से हुए चार विधानसभा चुनाव में जागेश्वर विधानसभा से कांग्रेस के गोविंद सिंह कुंजवाल चुनाव जीतते हुए आए है। जीत के लिए छटपटा रही भाजपा उनके सामने लगातार अपने प्रत्याशी बदलते रही। लेकिन उनको चुनाव में पटखनी नहीं दे पाए। भाजपा ने वर्ष 2002 व 2007 में रघुनाथ सिंह चौहान, वर्ष 2012 में बच्ची सिंह, 2017 में सुभाष पांडे को टिकट दिया। इस बार फर भाजपा ने टिकट बदलकर मेहरा को दिया है। जबकि कांग्रेस ने कुंजवाल पर ही दाव खेला है। जागेश्वर विधानसभा में मुख्यरुप से दो पट्टियां है रगोण व सालम है। मेहरा रगोण व कुंजवाल सालम पट्टी के रहने वाले हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts