Connect with us

Uncategorized

पैसे लेकर बाप-बेटे ने काटा मेरा टिकट, नैनीताल से आप प्रत्याशी हेम आर्या का बड़ा आरोप

नैनीताल विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार घोषित होने के बाद हेम आर्या ने पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक पर बड़ा आरोप लगाया है। कहा कि हर बार प्रदेश में पैसे के बल पर बाप और बेटे ने उनका टिकट काट दिया। एनएच समेत कई घोटालों में लिप्त रहने के बाद भी छल कपट कर यशपाल आर्य संजीव आर्य ने हमेशा सत्ता हासिल की है। मगर इस बार आम आदमी पार्टी से उन्हें टिकट मिला है। वह विधायक को उनकी सही जगह दिखा देंगे।

शनिवार को आम आदमी पार्टी से उम्मीदवार घोषित होने के बाद नामांकन करा चुके हेम आर्या का आप कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बीते 22 वर्षों से बहुत जनता के बीच रहकर समाज सेवा कर रहे हैं। इस चुनाव में नैनीताल के बलियानाला ट्रीटमेंट, भवाली सेनेटोरियम में एम्स निर्माण, महंगाई समेत तमाम मुद्दों को लेकर बहुत जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने यशपाल आर्य और संजीव आर्य पर हमला बोला। कहा कि संजीव ने बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा में शामिल होकर उनका टिकट काटा, अब इस वर्ष फिर वह कांग्रेस में शामिल हो गए।

कई घोटालों में लिप्त बाप बेटे ने प्रदेश में पैसा चला कर हमेशा अपना बाहुबल दिखाया है। कहा कि इस बार भी पैसे और छल कपट के बल पर संजीव आर्य ने टिकट हासिल किया है। उन्होंने कहा कि नैनीताल शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की जनता उनके साथ है। इस बार वह सही मायनों में संजीव आर्य को उनकी जगह दिखा देंगे। इस दौरान नगर अध्यक्ष शाकिर अली, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुम्का, विनोद कुमार समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts