Connect with us

Uncategorized

सांप के काटने से गुस्साया ये शख्स सांप को ही मार के खा गया, अस्पताल के डॉक्टर भी हैरान

बांदा। ये पूरा मामला यहां के कमासिन थाना क्षेत्र के स्योहट गांव का है। जहां के रहने वाले अधेड़ उम्र के शख्स माता बदल सिंह रविवार को अपने घर पर बैठा था, तभी अचानक घर से निकले एक सांप ने उसे काट लिया। इस बात को माता बदल को पता नहीं क्या सूझा और उसे इतना गुस्सा आ गया कि पहले तो उसे सांप को मार दिया और वो उसे खा गया। ये बात गांव में जिसे भी पता चली वो सन्न रह गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन में भर्ती कराया, जहां सांप खाने की बात सुनकर डॉक्टरों के हाथ पांव फूल गए। डॉक्टरों ने उसका परीक्षण किया तो वो सामान्य निकला। जिसके बाद उस प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts