Connect with us

Uncategorized

पुलिस बर्बरता के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, कई राज्यों में प्रदर्शन

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर पिछले कई दिनों से कांग्रेस नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता गंभीर आरोप लगा रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस नेताओं ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात की. इस दौरान न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हिरासत में लिए गए सभी कांग्रेस नेताओं को अवैध रूप से रखा गया था. कोई मामला दर्ज नहीं किया गया. हमारे नेताओं को अस्पतालों में जाना पड़ा, कुछ की पसलियां टूट गई हैं. हम उपराष्ट्रपति-राज्यसभा सभापति के पास अपील करने आए हैं क्योंकि हमारी रक्षा करना उनका कर्तव्य है.

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि पुलिस ने बिना किसी लिखित आदेश के सांसदों को 8-12 घंटे के लिए हिरासत में लिया, उन्होंने उन्हें भोजन और पानी से वंचित कर दिया और जब सांसदों ने पूछा कि क्या उन्हें गिरफ्तार किया गया है, तो पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया. यह स्पष्ट रूप से स्वतंत्रता का उल्लंघन है. हर मौलिक अधिकार का हनन हुआ. इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमने अभी हाल ही में राज्यसभा के सभापति से मुलाकात की और पुलिस ने पिछले 3 दिनों से जिस तरह से कार्रवाई की है, उस पर लिखित शिकायत दी है. उन्होंने दोनों सदनों के सांसदों के साथ मारपीट की, उन्हें हरियाणा की सीमा तक दूर ले गए.

वहीं कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ करने पर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा के खिलाफ ज्ञापन और शिकायत पत्र देने के लिए पार्टी कार्यालय से राजभवन तक मार्च निकाला गया है. बेंगलुरू ईस्ट के डीसीपी ने कहा कि एचसी ने पहले आदेश दिया था कि फ्रीडम पार्क को छोड़कर कहीं भी विरोध प्रदर्शन नहीं किया जाएगा हमने उन्हें इसकी जानकारी दी. उन्होंने हमें विरोध के बारे में लिखित में दिया लेकिन हमने इसे खारिज कर दिया. हमने उन्हें सुबह भी बता दिया अगर वे आगे बढ़े तो हम उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लेंगे.

वहीं कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार ने कहा कि यह (विरोध) हमारा अधिकार है, हम न्याय के लिए लड़ेंगे. वे (ईडी) किसी भाजपा नेता के मामले नहीं ले रहे हैं, वे केवल कांग्रेस के लोगों को परेशान कर रहे हैं. ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ को लेकर कांग्रेस के विरोध और मार्च से पहले बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम देखा गया. कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार, सीएलपी नेता सिद्धारमैया और पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को ईडी के खिलाफ बेंगलुरु में उनके विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी से पूछताछ के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया.

वहीं तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की जांच को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. इसके अलावा तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पार्टी नेता राहुल गांधी से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts