Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड सरकार का जनता को तोहफा- सरकारी अस्पतालों में मुफ्त होंगी 258 प्रकार की जांचे

उत्तराखंड सरकार का जनता को तोहफा- सरकारी अस्पतालों में मुफ्त होंगी 258 प्रकार की जांचे

आम जनता के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी खबर। सरकारी अस्पतालों में 258 पैथोलॉजी जांचों को उत्तराखंड सरकार ने मुफ्त कर दिया है। निशुल्क कर दिया है। ‘खुशियों की सवारी’ का भी पहाड़ी जिलों में दायरा बढ़ाने जा रही है। खुशियों की सवारी सेवा का लाभ गर्भवती महिलाओं को प्रसव के बाद जच्चा बच्चा को मुफ्त में घर तक छोड़ने की योजना है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य महानिदेशालय में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को पैथोलॉजी जांच निशुल्क दी जाएं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जांच के लिए शुल्क लिए जाने से मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सभी जांचें निशुल्क की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में अभी 207 तरह की पैथोलॉजी जांचें हो रही थी जिन्हें बढ़ाकर अब 258 करने का निर्णय लिया गया है। पैथोलॉजी जांचें फ्री करने का निर्णय अभी स्वास्थ्य विभाग के जिला, उपजिला, बेस, संयुक्त और प्राथमिक अस्पतालों पर लागू होगा। बैठक के दौरान मेडिकल कॉलेजों में भी जांच फ्री करने पर चर्चा हुई। लेकिन इस मामले में पहले रिपोर्ट देने को कहा गया है। विभाग की रिपोर्ट के बाद ही मेडिकल कॉलेजों में जांच फ्री करने का निर्णय होगा।

उत्तराखंड सरकार का जनता को तोहफा- सरकारी अस्पतालों में मुफ्त होंगी 258 प्रकार की जांचे
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts