Connect with us

Uncategorized

महाराष्ट्र हलचल: आखिर क्यों अपने विधायकों को होटल शिफ्ट कर रही है शिवसेना

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनावों की हलचल के बीच सोमवार को हलचल शुरू हुई तो मंगलवार को यह हलचल विधायकों को होटल शिफ्ट करने तक पहुंच गई है। शिव सेना ने सोमवार को विधायकों को होटल ठहराया तो मंगलवार को उद्धव ठाकरे महाविकास आघाड़ी के कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना, निर्दलीय और छोटे दलों के विधायकों के साथ होटल ट्राइडेंट में बैठक करेंगे, फि र महाविकास आघाड़ी के सभी विधायकों को एक साथ होटल में रखा जाएगा।

महाराष्ट्र हलचल: आखिर क्यों अपने विधायकों को होटल शिफ्ट कर रही है शिवसेना

शिवसेना ने सोमवार की बैठक में ६५ विधायकों के पहुंचने का दावा किया, जिसमें शिवसेना के ४४ और १० निर्दलीय विधायक बताए जा रहे हैं। हालांकि, विधायकों की संख्या 50 से कम थी, बाकी विधायक कल की बैठक में शामिल होंगे। वहीं, समाजवादी पाटीज़्, बहुजन विकास आघाड़ी और अन्य छोटे दल भी बैठक में शामिल नहीं हुए, जो शिवसेना के लिए चिंता बढ़ाने वाली बात है। बैठक के बाद निर्दलीय और शिवसेना विधायकों ने कहा कि महाविकास आघाड़ी और शिवसेना का ही उम्मीदवार जीतेगा। रणनीति के तहत उन्हें होटल में शिफ्ट किया जा रहा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts