Connect with us

Uncategorized

बदलेंगे HN इंटर कॉलेज के दिन, इंग्लिश मीडियम की क्लास का विधायक सुमित ने किया शुभारंभ, विधायक निधि से दस लाख की घोषणा

हल्द्वानी। एचएन इंटर कालेज में अंग्रेजी माध्यम कक्षाओं का शुभारंभ हो गया है। शहर विधायक सुमित हृदयेश ने अंग्रेजी माध्यम कक्षाओं का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए विधायक निधि से 10 लाख रूपए और स्व. डा. इंदिरा हृदयेश की स्मृति में एक स्मार्ट क्लास बनाने की घोषणा की। मंगलवार को एचएन इंटर कालेज में इंग्लिश मीडियम कक्षाओं का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर शहर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा एचएन इंटर कालेज शिक्षा के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है। स्कूल उनकी स्व. माता डा. इंदिरा हृदयेश की प्रेरणा से संचालित हुआ था। इस स्कूल की दशा और दिशा सुधरने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान विद्यालय के जीर्णोंद्धार के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन पीसी जोशी और अध्यक्षता भगवान सिंह सामंत ने की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान सिंह सामंत, प्रबंधक जगदीश गुप्ता, उप प्रबंधक राकेश बेलवाल, पीटीए अध्यक्ष उमेश बिनवाल, बलराम प्रसाद, एसपी सिंह, डीके जोशी, हेमा तिवारी, गीतांजलि नौटियाल, यामिनी फोनिया, किरन पांडे, नम्रता पाठक, विरेंद्र सिंह शाही, पीयूष पांडे सहित स्कूल के छात्रा व शिक्षक मौजूद रहे।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts