Connect with us

Uncategorized

यहां देह व्यापार पर छापा, तीन युवक, दो युवतियां गिरफ्तार

मसूरी: पर्यटन की आड़ में मसूरी में देह व्यापार भी खूब फूल-फल रहा है। ऐसे ही एक देह व्‍यापार रैकेट का एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पर्दाफाश किया है। यह देह व्‍यापार रैकेट भट्ठा गांव के निकट एक होटल में चल रहा था। इस मामले में तीन युवकों व दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया है।

कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि एलआइयू को मसूरी-देहरादून रोड पर प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भट्ठा फाल के समीप स्थित होटल फाल वे में देह व्‍यापार रैकेट के संचालन की सूचना मिली थी। इसे उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाने के साथ ही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को अवगत कराया गया। इस पर शनिवार रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम मसूरी पहुंची और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर होटल में छापा मारा। वहां विभिन्न कमरों में आरोपित आपत्तिजनक हालत में मिले। उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों में किशन उर्फ सोनू निवासी जींद (हरियाणा), स्वप्न मंडल निवासी मालदा टाउन कोलकाता (बंगाल), अमरजीत निवासी दुपैडी, करनाल (हरियाणा) शामिल हैं। इसके अलावा दो युवतियों को भी पकड़ा गया, जो क्रमश: उत्तर प्रदेश और बिहार की रहने वाली हैं। सभी के विरुद्ध पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों को पुलिस आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी। वहीं, हरियाणा निवासी होटल स्वामी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts