Connect with us

Uncategorized

राज्य के 23 डिग्री कॉलेजों में वेतन को 6.50 करोड़ मिले

राज्य के 23 डिग्री कॉलेजों के लिए कम पड़े 6.50 करोड़ रुपये का बजट शासन ने जारी कर दिया है। अब इन कॉलेजों के प्राध्यापकों व कार्मिकों को वेतन मिल सकेगा।

मार्च माह के अंत तक राज्य के 119 डिग्री कॉलेजों में से 23 के लिए वेतन का बजट कम पड़ गया था। जिसके चलते 31 मार्च तक 23 डिग्री कॉलेजों के प्राध्यापकों व कार्मिकों को वेतन दिया जाना मुश्किल हो गया था। प्राध्यापकों का डीए बढ़ जाने के कारण यह स्थिति पैदा हो गई थी। मामले में उच्चशिक्षा निदेशालय की ओर से शासन से बजट की मांग की गई थी। उप निदेशक उच्चशिक्षा डॉ.आरएस भाकुनी ने बताया कि गुरुवार को शासन ने 23 डिग्री कॉलेजों में वेतन के लिए 6.50 करोड़ का बजट जारी कर दिया।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts