Connect with us

अपराध

कैल नदी में डूबा 12वीं का छात्र, दोस्तों संग नहाने गया था आयुष; अस्पताल पहुंचने से पहले थमीं सांसें

Writing

कैल नदी में डूबा 12वीं का छात्र, दोस्तों संग नहाने गया था आयुष; अस्पताल पहुंचने से पहले थमीं सांसें

देवाल। चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में राजकीय इंटर कॉलेज देवाल के कक्षा 12वीं के छात्र की कैल नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

 

हाटकल्याड़ी गांव निवासी 17 वर्षीय आयुष पुत्र गजेंद्र सिंह अपने दो दोस्तों के साथ कैल नदी में नहाने गया था। बताया गया कि तीनों नदी में बने एक गहरे तालाब में नहा रहे थे। इसी दौरान आयुष अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा।

 

 

दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कैल गांव के नीरज मिश्रा समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने करीब 12 फीट गहरे तालाब से आयुष को बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल पहुंचाया।

 

 

हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही आयुष की सांसें थम चुकी थीं। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रॉबिन ने बताया कि छात्र की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी।

चौकी प्रभारी संदीप देवरानी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts