Connect with us

अपराध

11 हजार वोल्ट की लाइन ने ली मजदूर की जान: खंभा लगाते समय पांच कर्मचारी झुलसे, अमरोहा निवासी युवक की मौके पर मौत

11 हजार वोल्ट की लाइन ने ली मजदूर की जान: खंभा लगाते समय पांच कर्मचारी झुलसे, अमरोहा निवासी युवक की मौके पर मौत

 

देहरादून। राजधानी देहरादून में बिजली का खंभा लगाते समय बड़ा हादसा हो गया। पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत काम कर रहे पांच कर्मचारी 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

जानकारी के अनुसार रविवार को पथरीबाग स्थित ओम सिटी के पास आरडीएसएस योजना के तहत बिजली का काम चल रहा था। कंपनी के ठेके के माध्यम से काम कर रहे कर्मचारी खंभा लगा रहे थे। इसी दौरान खंभा पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन से छू गया, जिससे पूरे खंभे में करंट दौड़ गया।

 

करंट की चपेट में आने से कर्मचारी उमेश कुमार निवासी अमरोहा (उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पप्पू, जसमान समेत चार अन्य कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि अस्पताल से करंट लगने की सूचना मिली थी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
हादसे में मृतक और घायल सभी कर्मचारी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों और काम करने वाली एजेंसी की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।

 

 

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts