Connect with us

अपराध

लकड़ी बीनने गई महिला पर हाथी का हमला, दर्दनाक मौत; एक दिन पहले भी दो लोगों की गई थी जान

खबर शेयर करें -

लकड़ी बीनने गई महिला पर हाथी का हमला, दर्दनाक मौत; एक दिन पहले भी दो लोगों की गई थी जान

रुद्रपुर/टांडा। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज अंतर्गत सांप कठानी क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जंगल में लकड़ी बीनने गई एक महिला पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

जानकारी के अनुसार, झा कॉलोनी पंतनगर निवासी 66 वर्षीय मैना देवी पत्नी बाबूलाल शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दो अन्य महिलाओं के साथ लकड़ी लेने जंगल गई थीं। दोपहर लगभग दो बजे अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंच गया। हाथी को देखते ही तीनों महिलाएं घबरा गईं और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगीं।

 

 

बताया जा रहा है कि मैना देवी ने साहस दिखाते हुए अपनी साथियों को भागने को कहा और खुद भी घर की ओर दौड़ पड़ीं, लेकिन हाथी ने उन्हें पीछा कर पकड़ लिया और कुचलकर मार डाला। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी स्थान पर एक दिन पहले लालकुआं क्षेत्र के दो व्यक्तियों की भी हाथी के हमले में मौत हुई थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वही हाथी लगातार हमलावर हो सकता है।

 

घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में वन्यजीवों के लगातार हमलों को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत व्याप्त है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts