Connect with us

Uncategorized

##पूर्व सीएम हरीश रावत ने गैरसैंण में भरी हुंकार, 19 जुलाई को गैरसैंण में निकाला जाएगा मशाल जुलूस

गैरसैंण: गैरसैंण की उपेक्षा से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरुवार को गैरसैंण में प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि धामी सरकार जिस प्रकार से भराड़ीसैंण को गैर बनाने की मुहिम में जुटी है, बेहद चिंताजनक है। गैरसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर उपजिलाधिकारी व तहसीलदार की तैनाती तक नहीं कर पाना भाजपा की कार्यप्रणाली बयां कर रही है।

नए ग्रोथ सेंटर विकसित किए जाने की आवश्यकता

प्रदेश की माली हालत पर चुटकी लेते हुए हरदा बोले कि राज्य में प्रति व्यक्ति आय निरंतर घट रही है, जबकि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने पर जहां तीन लाख से अधिक रोजगार सृजित होते, वहीं पर प्रति व्यक्ति वार्षिक आय पांच लाख से अधिक होती। नए ग्रोथ सेंटर विकसित किए जाने की आवश्यकता है।

नए क्षेत्रों का विकास नहीं किए जाने पर निकट भविष्य में मुश्किलें बढ़ेंगी। तहसील परिसर में आयोजित सभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोबिंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि प्रदेशवासियों की भावनाओं पर कुठाराघात किया जा रहा है। भराड़ीसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करना हास्यास्पद लगने लगा है, जहां ग्रीष्मकालीन राजधानी में ग्रीष्मकाल विधानसभा सत्र भी आयोजित नहीं करने में सरकार सफल नहीं रही है।

पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि गैरसैंण को लेकर कांग्रेस पूरे प्रदेश में अभियान चलाएगी। सभा के पश्चात एसडीएम कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी की गई, जिसे बाद में खोल दिया गया।

इससे पहले पूर्व सीएम के गैरसैंण पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष कुंवर सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, पूर्व विधायक मनोज रावत, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व प्रमुख गरुड़ भरत फर्सवाण, पूर्व प्रमुख कर्णप्रयाग राजेंद्र सगोई, पूर्व प्रमुख कमल रावत, प्रशांत भैंसोड़ा, मुकेश नेगी, राजपाल बिष्ट, वीरेंद्र मिंगवाल, मोहन टम्टा, कृष्णा नेगी, दान सिंह नेगी, राजेंद्र टंगड़िया, पृथ्वी पाल चौहान आदि मौजूद रहे।

गैरसैंण को लेकर बनाई चार सदस्यीय कमेटी

तहसील परिसर में सभा के दौरान हरीश रावत ने चार सदस्यीय कमेटी घोषित की। एनएसयूआइ प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी के संयोजन में गठित समिति में नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह अध्यक्ष व सरोज शाह तथा नारायण सिंह स्थाई राजधानी संघर्ष समिति के सदस्य बनाए गए हैं। कहा गया कि सितंबर से आंदोलन का अगला चरण प्रारंभ होगा।

19 जुलाई को एनएसयूआइ करेगी प्रदर्शन

सभा में एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि 19 जुलाई को गैरसैंण में युवाओं की ओर से प्रदर्शन व मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें प्रदेश भर से सैकड़ों एनएसयूआइ कार्यकर्त्ता भाग लेंगे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts