Connect with us
भजनलाल शर्मा के रूप में नए सीएम के ऐलान के बाद अब राज्य से वसुंधरा राजे की विदाई हो गई है। राजे ने 2 बार राज्य के सीएम पद की कमान संभाली थी।

राजनीति

कौन हैं भजनलाल शर्मा, जिन्हें भाजपा ने बनाया राजस्थान का नया सीएम

खबर शेयर करें -

राजस्थान समेत पूरे देश की जनता को जिस नाम का इंतजार था वह सामने आ गया है। भारतीय जनता पार्टी ने सभी कयासों पर ब्रेक लगाते हुए भजनलाल शर्मा को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री बनाया है। 3 दिसंबर को राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम आए थे। इसके बाद से ही वसुंधरा राजे, बाबा बालकनाथ समेत विभिन्न नेताओं को सीएम पद की रेस में माना जा रहा था। हालांकि, इन सभी को पछाड़ते हुए  का नाम सीएम पद के लिए तय हो गया है। 

पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा

भजनलाल शर्मा राजस्थान की सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान ईकाई के प्रदेश महामंत्री का पद भी संभाल रहे थे। भरतपुर से ताल्लुक रखने वाले 56 वर्षीय भजनलाल शर्मा ब्राह्मण समाज से आते हैं। खास बात ये है कि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में वह पहली बार विधायक बने हैं। भजनलाल शर्मा को संघ और संगठन दोनों का करीबी माना जाता है। 

वसुंधरा की विदाई

भजनलाल शर्मा के रूप में नए सीएम के ऐलान के बाद अब राज्य से वसुंधरा राजे की विदाई हो गई है। राजे ने 2 बार राज्य के सीएम पद की कमान संभाली थी। भाजपा की ओर से पहले से ही इशारा कर दिया गया था कि पार्टी किसी नए चेहरे को सीएम पद की कमान सौंप सकती है। इस कारण ये तय माना जा रहा था कि वसुंधरा इस बार सीएम नहीं बनेंगी।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in राजनीति

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page