Connect with us
मध्यप्रदेश में इस बार दो उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। इसके लिए जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला के नामों का ऐलान किया गया है।

राजनीति

कौन हैं जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला? जिन्हें बनाया गया एमपी का डिप्टी सीएम

खबर शेयर करें -

भोपाल: मध्य प्रदेश में नए सीएम के नाम के ऐलान के साथ ही दो डिप्टी सीएम के नामों का ऐलान भी कर दिया गया है। मध्यप्रदेश में दो डिप्टी सीएम होंगे। इसमें जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला का नाम फाइनल हो गया है। यहां हम मध्यप्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों के बारे में पूरी जानकारी देंगे। दरअसल, दोनों ही नेता अपने-अपने क्षेत्र के कद्दावर राजनीतिज्ञ हैं। एक तरफ जहां जगदीश देवड़ा लगातार छह बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं तो वहीं राजेंद्र शुक्ला भी पांच बार के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

राजनीति में लम्बा अनुभव रखते हैं जगदीश देवड़ा

बता दें कि जगदीश देवड़ा मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह छह बार से वह लगातार विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं। जगदीश देवड़ा स्वर्गीय गेंदालाल जी देवड़ा के पुत्र हैं। मंदसौर निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकृत मतदाता के रूप में भाग संख्या 56 में 1104 वां स्थान रखते हैं। जगदीश देवड़ा ने अर्थशास्त्र में मास्टर ऑफ आर्ट्स (एम.ए.) पूरा किया है। इसके साथ ही उन्होंने विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन से 1979 में पढ़ाई पूरी की। भाजपा नेता जगदीश देवड़ा के पास राजनीति का अच्छा खासा अनुभव रहा है। एमपी मल्हारगढ़ सीट से उन्होंने जीत दर्ज की है। उनकी अहम राजनीतिक यात्रा और राजनीतिक समझ की वजह से आज उन्हें मध्यप्रदेश की सरकार में यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।

विंध्य के कद्दावर नेता हैं राजेंद्र शुक्ला

एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला रीवा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। वहीं राजेंद्र शुक्ला को विंध्य क्षेत्र के कद्दावर नेता के तौर पर देखा जाता रहा है। राजेंद्र शुक्ला ने साल 2003 में पहली बार बीजेपी के टिकट पर रीवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई। इसके बाद से शुक्ला ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। राजेंद्र शुक्ला ने सभी चुनावों में लगातार जीत दर्ज की है। इस बार लगातार पांचवीं बार उन्होंने रीवा विधानसभा सीट से चुनाव जीता में जीत दर्ज की है। इससे पहले राजेंद्र शुक्ला, उमा भारती की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। राजेंद्र शुक्ला को 2003, 2008, 2013 और 2023 में मंत्री बनाया जा चुका है।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in राजनीति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page