राजनीति
जब लालू यादव ने गुंडे भेजकर नीतीश यादव को पिटवाया था… लालू यादव आपको कितना कूटवाए थे, याद है न…बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नीतीश के बीच मौखिक युद्ध चरम पर
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बयान इस बीच यहां प्रदेश में सियासी बवाल मचाए हुए हैं। दोनों नेताओं के बयान उनके बीते दिनों को कुरेद रहे हैं जिसकी जद में सम्राट चौधरी का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने लालू प्रसाद यादव और नीतीश के जवानी के दिनों की याद दिलाई है। दोनों की बातों से यहां का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। नीतीश का कहना है कि सम्राट को उन्होंने मंत्री बनाया और अब वह उन्हीं के खिलाफ अंड-बंड प्रचार कर रहा है।
बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के बयान के बाद उन पर पलटवार किया है। भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान बुधवार दोपहर सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को संबोधित करते हुए पूछा कि आपको (नीतीश कुमार) लालू यादव कितना कूटवाए थे याद है न? गरौल में लालू प्रसाद यादव ने गुंडों को भेजकर नीतीश कुमार को पिटवाने का काम किया था, यह वह भूल गए। लव-कुश समाज ने नीतीश कुमार जी को प्रतिष्ठा देकर मुख्यमंत्री बनाया। और, यह किसी के नहीं हुए। यह किसके हुए लालू प्रसाद के बेटे के। आप जनता के ही नहीं हो पाए। इसलिए अब जनता ही आपको उखाड़ कर फेंक देगी।
नीतीश कुमार हाफ पैंट पहनते होंगे, जब मेरे पिता सेना में थे…
उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश और लालू बिहार में जातीय जनगणना के जरिए बैकवर्ड-फ ॉरवर्ड करना चाहते हैं। लालू यादव बिहार की राजनीति के कैंसर हैं उन्हें भाजपा उखाड़ कर फेंकेगी। नीतीश कुमार मेरे पिता जी से २० साल छोटे हैं। मेरे पिता जब देश की सेना में थे, तब नीतीश कुमार हाफ पैंट पहनते होंगे। नीतीश कुमार को लव-कुश ने बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन, इसका उन्होंने क्या सिला दिया, यह दुनिया जानती है।
उसके बाप को हमने इज्जत दिया, मंत्री बना दिया
क्या बोले थे नीतीश कुमार
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी को कोई सेंस नहीं। सम्राट चौधरी के बाप को सबसे ज्यादा इज्जत हमने दिया। सम्राट की उम्र कम थी फि र भी उसको हम विधायक और मंत्री बना दिए। लालू यादव ने भी उसे (सम्राट चौधरी) मंत्री बनाया। अब वह अंड बंड प्रचार करता है। उन लोगों के चाहने से कुछ थोड़ी हो जाएगा। मीडिया से अपील करते हुए सीएम ने कहा कि उन लोग की चर्चा आप लोग मत कीजिये।

