others
दुःखद (हल्द्वानी): भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय मनराल के बड़े भाई विमल मनराल का आकस्मिक निधन
हल्द्वानी। भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय मनराल के बड़े भाई विमल मनराल आकस्मिक निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थे। उनके निधन पर तमाम भाजपाइयों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष विजय मनराल के बड़े भाई विमल मनराल का कल रात निधन हो गया। 53 वर्षीय श्री मनराल गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।
बहुत ही दु:ख के साथ सूचित किया जाता है कि भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी के पूर्व नगर अध्यक्ष श्री विजय मनराल जी के पूज्य भ्राता श्री विमल मनराल जी (53वर्ष) का कल रात्रि निधन हो चुका है। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास आनंदपुरी फेस -3 मुखानी से दोपहर 12:30 बजे चित्रशिला घाट रानीबाग को प्रस्थान करेगी।

