Connect with us

Kasturi News

उत्तराखण्ड

वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून के परिसर संस्थान महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग में फ्यूचर कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी विषय पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ

खबर शेयर करें -

वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून के परिसर संस्थान महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग में फ्यूचर कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी विषय पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का शुभारम्भ एवं राष्ट्रीय सम्मलेन “शैशिक ऊर्जा” व उप-विषय “स्वच्छ ऊर्जा, हरित पर्यावरण, सुरक्षित भविष्य” के पोस्टर का विमोचन।*

 

देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के परिसर संस्थान, महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, देहरादून में पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलेपमेंट कार्यक्रम विषय “फ्यूचर कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी” का विधिवत शुभारंभ डॉ. तृप्ता ठाकुर, माननीय कुलपति महोदया वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून द्वारा किया गया।

 

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष श्री के.सी.मिश्रा द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया कि सर्वप्रथम राष्ट्र गीत के उपरांत डॉ तृप्ता ठाकुर, माननीय कुलपति महोदया वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून, प्रोफ.देवाशीष घोष, आई.आई.टी. रूड़की, प्रोफ.अश्वनी शर्मा, आई.आई.टी. रोपड़, डॉ मनोज कुमार पांडा, निदेशक, महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, देहरादून एवं डॉ आशीष बगवाड़ी, डीन अकादमिक एवं रिसर्च ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया। विश्वविद्यालय कुलगीत से कार्यक्रम को आगे गति प्रदान करते हुए डॉ आशीष बगवाड़ी द्वारा कार्यक्रम का उद्देश्य मोबाइल और ऑप्टिकल फाइबर संचार, उच्च गति डेटा नेटवर्क में उन्नत अवधारणाओं पर चर्चा करना और वायरलेस और स्मार्ट संचार प्रणालियों तथा एआई-सक्षम नेटवर्क में नवीनतम अनुसंधान रुझानों का पता लगाना जैसी जानकारी शिक्षकों एवं छात्र-छात्रों के साथ साझा करना है।

फैकल्टी डेवलेपमेंट कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक, महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक और कार्यक्रम संरक्षक डॉ. मनोज कुमार पांडा द्वारा माननीय कुलपति महोदया डॉ तृप्ता ठाकुर वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून को स्मृति चिह्न एवं शाल भेट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आशीष बागवारी द्वारा वक्ताओं, आईआईटी रुड़की से प्रोफेसर देबाशीष घोष और आईआईटी रोपड़ से प्रोफेसर अश्विनी शर्मा को स्मृति चिह्न एवं शाल भेट कर सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम की मुख्य संरक्षक और वीएमबीएसयूटीयू की माननीय कुलपति महोदया डॉ. तृप्ता ठाकुर ने अपने उद्बोधन में ज्ञान के विशेषज्ञों को एक साथ एक मंच पर लाने वाले इस कार्यक्रमों की पहल के लिए महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रयासों की सराहना की और सम्मानित वक्ताओं, प्रो. घोष और प्रो. शर्मा को भविष्य में अनुसंधान और अकादमिक क्षेत्र में संस्थान के साथ सहयोग करने के लिए आमंत्रित किया।

प्रथम सत्र में आईआईटी रुड़की के इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर देबाशीष घोष द्वारा द्वारा “संपीड़ित संवेदन और वायरलेस संचार में इसका अनुप्रयोग” विषय पर व्याख्यान दिया। प्रोफेसर घोष ने अपने शोध के माध्यम से पारंपरिक शैनन-नाइक्विस्ट सैंपलिंग विधि से दिखाया कि संकेतों को बहुत कम डेटा बिंदुओं का उपयोग करके सैंपल और पुनर्निर्मित किया जा सकता है, जिससे संसाधनों और समय की बचत होती है। उन्होंने विरलता (स्पार्सिटी) के विचार पर ध्यान केंद्रित किया, जहां संकेतों को केवल कुछ महत्वपूर्ण घटकों का उपयोग करके दर्शाया जा सकता है, और समझाया कि अनुकूलन एल्गोरिदम का उपयोग करके इन संकेतों को कैसे पुनर्निर्मित किया जा सकता है।

द्वितीय सत्र में आईआईटी रोपड़ के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के असोसिएट प्रोफेसर डॉ अश्विनी शर्मा ने रेक्टीना डिवाइस के उपयोग एवं भविष्य में कम्युनिकेशन में होने वाले फायदों पर व्याख्यान दिया। प्रोफेसर शर्मा ने रेक्टीना और माइक्रोवेव सिस्टम के अनुप्रयोगों पर चर्चा की और फैकल्टी / छात्र-छात्रों के प्रश्नो के उत्तर दिया। फैकल्टी / छात्र-छात्रों को रेक्टीना और माइक्रोवेव सिस्टम में फ्यूचर रिसर्च के विषयो पर भी जानकारी साझा की।

उद्घाटन सत्र के अंत में डॉ तृप्ता ठाकुर, माननीय कुलपति महोदया वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून द्वारा दिनांक 2 व 3 जून 2026 को आई.आई.टी. गांधीनगर, गुजरात में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मलेन, जिसका विषय “शैशिक ऊर्जा” व उप-विषय “स्वच्छ ऊर्जा, हरित पर्यावरण, सुरक्षित भविष्य” के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन में डॉ मनोज कुमार पांडा, निदेशक, महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, देहरादून,प्रोफ.देवाशीष घोष, आई.आई.टी. रूड़की, प्रोफ.अश्वनी शर्मा, आई.आई.टी. रोपड़, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष श्री के.सी.मिश्रा एवं डॉ आशीष बगवाड़ी, डीन अकादमिक एवं रिसर्च भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन “विभा” विज्ञानं भारती, नीड मिशन, सेण्टर बोर्ड ऑफ़ इरीगेशन एंड पावर, नई दिल्ली व आई.आई.टी. गांधीनगर, गुजरात के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है।

उपरोक्त पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलेपमेंट कार्यक्रम दिनांक 20 मार्च 2026 तक चलेगा, जिसमे आगामी दिवसों पर देश के प्रख्यात वैज्ञानिक एवं प्रोफेसर प्रतिभाग करने वाले फैकल्टी एवं छात्र- छात्राओं को फ्यूचर कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी विषय पर ज्ञान साझा करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts