Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड : CM धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम, चारधाम यात्रियों से की अपील, राफ्टिंग पर रोक

मानसून ने दस्तक दे दी है। देहरादून सहित हरिद्वार, रुड़की और ऋषिकेश में रविवार तड़के से मानसून की बौछारें पड़ रही हैं।राज्य भर में भारी वर्षा और मौसम विज्ञान विभाग के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सचिवालय स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे। उन्‍होंने यहां अधिकारियों के साथ राज्यभर की स्थिति का जायजा लिया।CM धामी ने कहा कि मौसम के अलर्ट को देखते हुए SDRF, NDRF और PWD की टीम तैनात है। सभी सहयोगी विभाग काम कर रहे हैं। सभी विभाग तैयार हैं। सभी जिलाधिकारियों को कहा गया है कि जहां पर जलभराव हो रहा है उन इलाकों का ध्‍यान रखा जाए।

आज बरसात रुकने के बाद हालातों का जायजा लिया जाएगा और उसी हिसाब से सभी विभाग कार्य करेंगे। कहा कि चारधाम श्रद्धालुओं से में लगातार अपील करता हूं कि अगर मौसम खराब होता है तो यात्रा रोक दें। मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर नजर बनाएं रखें।

उफान पर गंगा, राफ्टिंग पर लगी रोक
मॉनसून की दस्तक के साथ ही उत्तराखंड में नदियां उफान पर हैं। गंगा मेें भी जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए राफ्टिंग पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, 30 जून को राफ्टिंग का अंतिम सत्र है।

उप जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला सहायक पर्यटन अधिकारी केएस नेगी के साथ टीम ने ब्रम्हपुरी में गंगा के जलस्तर की जांच की। यहां पर राफ्टिंग के लिए निर्धारित जल स्तर का मानक ग्रीन लेबल लगा हुआ है। गंगा का जलस्तर ग्रीन लेवल को पार कर गया है।

उपजिलाधिकारी ने रविवार और सोमवार के लिए राफ्टिंग पर रोक लगा दी है। साहसिक पर्यटन विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष 30 जून तक ही राफ्टिंग सत्र संचालित होता है। इसके बाद मानसून सत्र शुरू हो जाता है और राफ्टिंग पर रोक लग जाती है।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts