Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड, दो दिवसीय रहेगा उनका प्रवास

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। दोनों मुख्यमंत्रियों ने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की।

 

 

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर क्षेत्र में आयोजित मंदिर उद्घाटन एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। कार्यक्रम के तहत गुरुवार को महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संतों और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

 

 

यमकेश्वर और गोरखनाथ परंपरा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुराना जुड़ाव रहा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह कई बार इस क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं। उत्तराखंड से उनका विशेष लगाव माना जाता है, क्योंकि यह क्षेत्र नाथ संप्रदाय और हिमालयी आध्यात्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है।

 

 

मुख्यमंत्री बनने के बाद भी योगी आदित्यनाथ समय-समय पर उत्तराखंड के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दौरे करते रहे हैं। माना जा रहा है कि उनका यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करने का संदेश दे रहा है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts