Connect with us

अपराध

महिलाओं के गले से चैन निकालती थी ऑटो में सवार होकर जगह बनाने के बहाने, गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

कोतवाली हल्द्वानी / थाना मुखानी क्षेत्र में रिक्शे में सवार महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी करने वाली शातिर महिला को पुलिस टीम ने मय चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वादिनी दीपा खडायत पत्नी दिवान सिंह खडायत, निवासी आर.के. टेंट हाउस रोड, आशियाना ग्रुप, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी, जिला नैनीताल द्वारा थाना मुखानी में तहरीर दी गई थी कि दिनांक 09/03/2026 को वह कालाढूंगी टैम्पो स्टैंड से अपने घर आर.के. टेंट रोड के लिए आटो में बैठी थीं। घर पहुंचने पर उनके गले से मंगलसूत्र गायब मिला। वादिनी के अनुसार आटो में एक सांवली रंग की महिला अपने छोटे बच्चे के साथ सवार थी, जो बार-बार सटकर बैठ रही थी और भीड़ का लाभ उठाकर यह घटना कारित की गई।

तहरीर के आधार पर थाना हल्द्वानी में मुकदमा एफआईआर संख्या 104/26 धारा 305(3), 61(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया तथा विवेचना उ0नि0 कृपाल सिंह के सुपुर्द की गई।

घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा सख्त निर्देश दिए गए, जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सुरागरसी, पतारसी एवं घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के आधार पर आरोपी महिला की पहचान की गई।

दिनांक 27.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी के पास से अभियुक्ता मुस्कान पत्नी अमित, निवासी ब्रजधाम कॉलोनी, थाना हाईवे, मथुरा (उ0प्र0), उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्ता ने स्वीकार किया कि उसने मुखानी क्षेत्र में पूर्व में भी मंगलसूत्र चोरी की घटना की है। जांच में थाना मुखानी में पूर्व से दर्ज एफआईआर संख्या 34/26 धारा 305(बी) बीएनएस से भी उसका संबंध पाया गया।

बरामदगी के आधार पर दोनों अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है तथा अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

अभियुक्ता मुस्कान पत्नी अमित का पता ब्रजधाम कॉलोनी, थाना हाईवे, मथुरा (उ0प्र0) है, जिसकी उम्र 26 वर्ष है।

बरामद माल में पीली धातु का पेंडल मय चैन तथा पीली धातु का पेंडल, लाल मोती एवं काले मोती युक्त माला शामिल है।

पुलिस टीम में उ0नि0 कृपाल सिंह (चौकी प्रभारी हीरानगर), उ0नि0 अविनाश मौर्य (थाना मुखानी), हे0कानि0 मनोज कुमार (कोतवाली हल्द्वानी), कानि0 रोहित कुमार (थाना मुखानी) तथा म0कानि0 राजवती (कोतवाली हल्द्वानी) शामिल रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts