उत्तर प्रदेश
अपडेट: बिग बिग ब्रेकिंग : गढ़वाल से गणेश गोदियाल और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा को लोकसभा से कांग्रेस का टिकट, नैनीताल उधम सिंह नगर पर अभी फैसला नहीं
आखिरकार उत्तराखंड की तीन सीटों पर ही सही मगर कांग्रेस ने मंगलवार देर शाम को प्रत्याशियों की घोषणा इन लोकसभा सीटों पर कर दी है। अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सीट से पूर्व में चुनाव लड़ चुके और पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ही कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे जिस पर पार्टी ने भरोसा जताया है।
टिहरी गढ़वाल सीट पर कांग्रेस ने जोत सिंह गुणसोला और गढ़वाल सीट पर गणेश गोदयाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। सबसे हॉट सीट मानी जा रही हरिद्वार लोकसभा सीट पर अभी कांग्रेस ने पेट नहीं खोले हैं। पार्टी महासचिव के वीडियो गोपालन ने नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तराखंड सहित तमाम अन्य राज्यों के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। उत्तराखंड में अब तक एक भी लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की थी जिससे यहां एक असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। हालात यहां तक आ गए थे कि तमाम कांग्रेसी नेता इस बारे में नाराज चल रहे थे।
अब पार्टी ने सबसे पहले अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय सीट पर पूर्व में सांसद रहे प्रदीप टम्टा पर ही फिर से भरोसा जताया है। प्रदीप टम्टा का सीधा मुकाबला इस बार भी भाजपा के सांसद अजय टम्टा से होने जा रहा है। टिहरी गढ़वाल सीट पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल चुनाव लड़ेंगे।