Connect with us

उत्तराखण्ड

ब्रिटेन दौरा: यूके का यूके के साथ अद्भुत मिलन

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। एक तरफ युनाइटेड किंगडम (यूके) तो दूसरी उत्तराखंड (यूके) और एक राज्य का दूसरे देश के साथ 12500 करोड़ रुपयों का करार। यह तो था निवेश और व्यवसायिक मिलन। दूसरी तरफ ब्रिटेन में उत्तराखंडी दर्शन की जो झलक देखने को मिली उससे वहां दोनों यूके के बीच अद्भुत मिलन भी दिखा।

बतौर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जब वहां पहुंचे तो जिस प्रकार से अप्रवासी उत्तराखंड भाई-बहनों ने हम सभी को स्वागत किया वह अद्भुत था। वहां एक कल्चर उत्तराखंड का उन्होंने नहीं छोड़ा है और पहाड़ के लोग अभी भी अपनी जड़ों से जुड़े हैं वह अपने आप में अभूतपूर्व था। हमारी माताएं-बहनें सांस्कृतिक वेशभूषा में थीं, रोली-चंदन लगा स्वागत किया। बकौल सीएम, सायंकाल जब वहां तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए तो मुझे ऐसा लग ही नहीं रहा था कि इंग्लैंड में हूं, छोटा उत्तराखंड यहां बसा हुआ है, लोग सांस्कृतिक चीजों को आगे बढ़ा रहा है। लोगों ने बच्चों को भी संस्कारों से जोड़ा है। बताया कि वहां रहने वाली अनुप्रिया ने उत्तराखंडी लोकगीत सुनाएं जो स्वयं में अद्भुत था।

  • उत्तराखंड सदन में धामी की धूम, डॉ. डब्बू ने किया स्वागत

नई दिल्ली। शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने विदेशी ब्रिटेन दौरे के बाद स्वदेश पहुंले। यहां उत्तराखंड सदने पहुंचने पर बड़ी संख्या में राज्य के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का शानदार स्वागत किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड मंडी परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य में शुरुआती चरण में ही ब्रिटेन से १२ हजार करोड़ का निवेश आया है जो मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता को दर्शाता है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सुरेंद्र मेहरा, विकास भगत, पुष्कर सिंह कोश्यारी, चतुर बोरा, गणेश पंत, जसपाल कोहली समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page