Connect with us

Uncategorized

ऊधमसिंहनगर: यहां भारी बारिश से ढह गया मकान, पति-पत्नी की मौत!

काशीपुर: प्रदेशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ से मैदान तक लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। काशीपुर के कुंडा थाना के गांव मिस्सरवाला में मकान की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी। यह हादसा देर रात करीब दो बजे का है। जब परिवार सो रहा था।

बताया जा रहा है कि पहले दीवार गिरी और उसके साथ ही छत गिर गई। जिससे पति और पत्नी छत के नीचे दब गए। छत के नीचे दबे रहने की वजह से मोहम्मद नासिर उम्र 65 और उनकी पत्नी मोहमद्दी उम्र 60 ने दम तोड़ दिया। हादसे में एक 18 साल की युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई है।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts