Connect with us

दुर्घटना

गुजरात में केमिकल फैक्ट्री में हुए हादसे में किच्छा के दो युवकों की मौत

खबर शेयर करें -

किच्छा। गुजरात के भरूच में कैमिकल फैक्टरी के प्रेशर टैंक फटने से किच्छा बंडिया के दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में किच्छा का ही रहने वाला एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों के शव हवाई जहाज से देर शाम देहरादून लाए जाएंगे। वहां से देर रात तक शवों के किच्छा पहुंचने की संभावना है।बंडिया क्षेत्र से काफी संख्या में श्रमिक मजदूरी के लिए गुजरात के भरुच गए हैं।

शनिवार को एक फैक्टरी में हुए हादसे में कैमिकल का प्रेशर टैंक फट गया। बंडिया निवासी विशाल उर्फ बंटी (22) पुत्र कल्याण राय और सूरज कुमार मौर्य (19) पुत्र राजकुमार हादसे के शिकार हो गए। दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई, जबकि सिसई निवासी कन्हैया (22) पुत्र सुदर्शन घायल हो गया। कन्हैया का भरुच के अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसके परिजन भरुच रवाना हो गए हैं।परिजनों के अनुसार दोनों मृतकों को सिसई निवासी एक ठेकेदार अपने साथ ले गया था। सूचना पर विधायक तिलकराज बेहड़ मृतकों के परिजन कल्याण राय और राजकुमार से मिले।बुजुर्ग माता पिता का सहारा था विशालकिच्छा।

विशाल अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। विशाल के पिता कल्याण राय ने बताया कि उनके बेटे को काम के लिए यहीं का एक ठेकेदार एक महीना पहले अपने साथ गुजरात ले गया था। विशाल ही परिवार का एकमात्र सहारा था। बताया जा रहा है कि विशाल और सूरज गहरे दोस्त थे। दोनों के घर भी आसपास में ही हैं। सूरज के पिता राजकुमार राजमिस्त्री हैं। उनका दूसरा बेटा कमल यही वेल्डिंग का काम करता है।

देर रात शव किच्छा पहुंचने की संभावनाकिच्छा। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम को भरुच से किसी पुलिस कर्मी ने उन्हें दुर्घटना की सूचना दी। बताया कि मृतकों के शव रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद फ्लाइट से देहरादून आएंगे। बताया जा रहा है कि दून से शवों को एम्बुलेंस से किच्छा लाया जाएगा। देर रात तक मृतकों के शव उनके घर पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी, विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने मजदूरों के निधन पर शोक जताया है।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in दुर्घटना

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page