Connect with us

Kasturi News

अपराध

हल्द्वानी: स्टेडियम रोड पर महिला से अभद्रता व मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: स्टेडियम रोड पर महिला से अभद्रता व मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी में स्टेडियम रोड पर महिला और पुरुष के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। यह कार्रवाई एसएसपी नैनीताल, डॉ. मंजूनाथ टी०सी० के निर्देश पर महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए की गई।

घटना 17 मार्च 2026 की है जब घर लौट रही महिला और पुरुष का पीछा कर दो युवकों ने गाली-गलौज और मारपीट की। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, श्री विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अजय फर्त्याल, पुत्र नरेन्द्र सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी फतेहपुर और अजय सिंह थापा, पुत्र स्व. मनोज थापा, उम्र 30 वर्ष, निवासी बड़ी मुखानी, पीली कोठी शामिल हैं।

प्रारंभिक गिरफ्तारी धारा 172 BNSS के तहत की गई और 18 मार्च 2026 को पीड़ितों की तहरीर के आधार पर थाना हल्द्वानी में FIR No. 95/2026 दर्ज की गई। अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 324(2) और 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई जारी है।

एसएसपी नैनीताल, डॉ. मंजूनाथ टी०सी० ने कहा कि जनपद में महिलाओं की सुरक्षा और आम नागरिक का भयमुक्त आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़कों पर हुड़दंग करने वाले या महिलाओं के साथ अभद्रता करने वाले अराजक तत्वों के लिए देवभूमि में कोई स्थान नहीं है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

नैनीताल पुलिस मीडिया सैल

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts