Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ी खबर : उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी। झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक कार तीव्र ढलान पर ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद खाई से कार सवार चारों लोगों के शव निकाले गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे से पहले कार सवारों ने झड़ीपानी रोड के पास एक दुकान से कुछ सामान खरीदा था। सामान लेने के बाद जैसे ही वे वाहन में बैठे, कार ढलान की ओर तेजी से बढ़ने लगी और चालक नियंत्रण नहीं कर पाया। इसके बाद वाहन खाली प्लॉट से होते हुए गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में मृतकों की पहचान सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत (19), सविता पत्नी धर्मवीर निवासी गाजियाबाद (48) और संगीता पत्नी टीटू निवासी करोलबाग दिल्ली (46) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तीव्र ढलान पर वाहन के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts