Connect with us

धर्म-संस्कृति

आज का राशिफल, पञ्चाङ्ग और हिन्दु कैलेण्डर 12 अक्टूबर 2023 : सिंह और धनु राशि के जातकों को मिल रहा शशि आदित्य योग का लाभ

खबर शेयर करें -
aaj ka rashifal 12 october 2023 horoscope today shashi aditya yoga giving great benefits to singh and dhanu rashi
आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2023 : सिंह और धनु राशि के जातकों को मिल रहा शशि आदित्य योग का लाभ

Modern Clock१२ घण्टा२४ घण्टा२४ प्लस

सूर्योदय 06:20 ए एम

सूर्यास्त 05:55 पी एम

चन्द्रोदय 04:53 ए एम, अक्टूबर 13

चन्द्रास्त04:50 पी एम

शक सम्वत1945 शोभकृत्

विक्रम सम्वत2080 नल

गुजराती सम्वत2079 आनन्द

अमान्त महीनाभाद्रपद

पूर्णिमान्त महीनाआश्विन

वारगुरुवार

पक्षकृष्ण पक्ष

तिथित्रयोदशी – 07:53 पी एम तक

नक्षत्रपूर्वाफाल्गुनी – 11:36 ए एम तक

योगशुक्ल – 09:30 ए एम तक

करणगर – 06:47 ए एम तक

द्वितीय करणवणिज – 07:53 पी एम तक

सूर्य राशिकन्या

चन्द्र राशिसिंह – 06:16 पी एम तक

राहुकाल01:34 पी एम से 03:01 पी एम

गुलिक काल09:14 ए एम से 10:40 ए एम

यमगण्ड06:20 ए एम से 07:47 ए एम

अभिजित मुहूर्त11:44 ए एम से 12:31 पी एम

दुर्मुहूर्त10:12 ए एम से 10:58 ए एम

दुर्मुहूर्त02:50 पी एम से 03:36 पी एम

अमृत काल06:12 ए एम, अक्टूबर 13 से 07:59 ए एम, अक्टूबर 13

वर्ज्य07:34 पी एम से 09:21 पी एम

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में दिल्ली, भारत के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

त्रयोदशी श्राद्ध (आज)
कलि युग (आज)
मासिक शिवरात्रि (आज)
चतुर्दशी श्राद्ध (1 दिन)
आश्विन अमावस्या (2 दिन)
दर्श अमावस्या (2 दिन)
अन्वाधान (2 दिन)
सर्वपित्रू अमावस्या (2 दिन)
सूर्य ग्रहण *वलयाकार (2 दिन)
इष्टि (3 दिन)
नवरात्रि प्रारम्भ (3 दिन)
घटस्थापना (3 दिन)
महाराजा अग्रसेन जयन्ती (3 दिन)
चन्द्र दर्शन (4 दिन)
विनायक चतुर्थी (6 दिन)
तुला संक्रान्ति (6 दिन)
उपांग ललिता व्रत (7 दिन)
स्कन्द षष्ठी (8 दिन)
सरस्वती आवाहन (8 दिन)
बिल्व निमन्त्रण (8 दिन)

Aaj Ka Rashifal 12 October 2023: ​आज चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में संचार करने जा रहे हैं। ऐसे में आज के दिन सिंह और धनु राशि के जातकों के भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। दरअसल चंद्रमा के सिंह राशि में आने से आज शाम शशि आदित्य का निर्माण होगा क्योंकि कन्या राशि में सूर्य का गोचर पहले से हो रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज के दिन सिंह और धनु राशि के जातकों के अलावा किन-किन राशियों को लाभ मिलेगा। जानने के लिए देखें आज का राशिफल

​मेष राशि वाले आज मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग पाएंगे

​मेष राशि वाले आज मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग पाएंगे

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि सभी महत्वपूर्ण काम आप दिन के पहले भाग में ही निपटा लें। कार्य व्यवसाय के मामले में दिन लाभप्रद लेकिन थकान भरा रहेगा। सहकर्मियों और मित्रों से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन के मामले में आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। लेकिन आप संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

आज भाग्य 71% तक आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

आज वृषभ राशि वाले लेनदेन में सतर्क रहें

आज वृषभ राशि वाले लेनदेन में सतर्क रहें

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज करियर कारोबार में लाभ का मौका मिलता रहेगा लेकिन विरोधी और शत्रुओं से आपको सतर्क भी रहना होगा। वैसे आज आपके सितारे बताते हैं कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और वरिष्ठजनों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सितारे बताते हैं कि आपको आज धन के लेनदेन में सतर्क रहना चाहिए। अगर आप भूमि या भवन की खरीद बिक्री करना चाह रहे हैं तो आपको आज सभी दस्तावेजों को अच्छे से जांच लेना चाहिए नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। आपको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आपका मन आनंद से ओतप्रोत रहेगा। पूर्व में किए निवेश का भी आपको आज लाभ मिल सकता है।

आज भाग्य 87%तक आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन राशि वालों को खोई वस्तु मिल सकती है

मिथुन राशि वालों को खोई वस्तु मिल सकती है

मिथुन राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आपकी कोई प्रिय और महत्वपूर्ण वस्तु पहले खो गई थी तो वह आज आपको मिल सकती है, जिससे आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारी के साथ आज परिवार की जिम्मेदारी को भी निभाने का पूरा प्रयास करेंगे जिसमें आप अपनी दृढ इच्छाशक्ति से सफल भी होंगे। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आप अपने माता-पिता के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज आप धर्म कर्म और दूसरों की मदद पर भी कुछ धन खर्च करेंगे।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजा करें।

कर्क राशि के जातक रोमांचक पल का आनंद लेंगे

कर्क राशि के जातक रोमांचक पल का आनंद लेंगे

आज के दिन कर्क राशि के जातकों को अपने कार्य व्यवसाय में कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि अपने से अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह लेकर कोई भी बड़ा फैसला करें। लव लाइफ के मामले में दिन आपका अनुकूल और उत्साहवर्धक रहेगा। प्रेमी के साथ आज आप रोमांचक पल का आनंद ले सकते हैं। आज कामकाज के सिलसिले में यात्रा का भी संयोग बनेगा। जो लोग नौकरी की खोज में हैं उनका मन आज कुछ परेशान होगा।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।

​सिंह राशि के जातकों के प्रभाव में वृद्धि होगी

​सिंह राशि के जातकों के प्रभाव में वृद्धि होगी

सिंह राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपका सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव बढेगा। किसी पारिवारिक संपत्ति को लेकर आपका कोई विवाद चल रहा था तो फैसला आज आपके पक्ष में आ सकता है। आपको आज धन संपत्ति की भी प्राप्ति होने का योग दिखता है। आप अपने आय व्यय के बीच संतुलन बनाकर रख पाएंगे। नौकरी मे आज आपका दिन उत्साहपूर्वक बीतेगा। कोई मनचाहा काम करने का मौका मिल सकता है।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और तुलसी की मिट्टी से तिलक करें।

​कन्या राशि वालों को मेहनत का पूरा प्रतिफल प्राप्त होगा

​कन्या राशि वालों को मेहनत का पूरा प्रतिफल प्राप्त होगा

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आज आज जो भी काम करेंगे उसमें आपको अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल और लाभ मिलेगा। वैसे आज आपके लिए जरूरी है कि आप आज योजना बनाकर काम करें और एक बार में एक ही काम करने के प्रयास करें। कई कार्यों में एक साथ हाथ डालेंगे तो मानसिक रूप से परेशान होंगे और मानसिक तनाव बढेगा। काम करने में दिक्कत आएगी। जो लोग अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं उन्हें अपने प्रयास में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आर्थिक लेनदेन में आपको सतर्क रहना चाहिए।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

​तुला राशि वाले बढ़ते खर्च को लेकर चिंतित होंगे

​तुला राशि वाले बढ़ते खर्च को लेकर चिंतित होंगे

आज के दिन तुला राशि के सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में बहुत ही धैर्य और संयम से चलना होगा। किसी से वाद-विवाद में उलझने से आपको बचना होगा। आर्थिक मामलों में बढ़ते हुए खर्च को लेकर आपका मन आज परेशान रह सकता है। पारिवारिक जीवन में आज आपको माता और घर के वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर भी जा सकते हैं। कोई दबा हुआ मुद्दा फिर से उभर आने से परेशानी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

आज भाग्य 67% तक आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य जल प्रदान करें।

​वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन आज लाभप्रद होगा

​वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन आज लाभप्रद होगा

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं आपके कार्यक्षेत्र में आज अनुकूल स्थिति बनी रहेगी। नौकरी में आपको आज सहयोगियों और मित्रों का साथ सहयोग प्राप्त होगा। आज आपकी किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिनसे आपको कुछ सीखने और समझने का मौका मिलेगा साथ ही भविष्य में इनसे आपको लाभ भी मिलेगा। जो लोग साझेदारी में काम कर रहे हैं उन्हे आज कारोबार में विशेष रूप से लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आज आप अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करना आपके लिए आज लाभप्रद रह सकता है।

​धनु राशि वालों को चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी

​धनु राशि वालों को चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी

आज धनु राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में आज चली आ रही समस्या का समाधान ढूंढने में सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी कारोबार में कुछ बदलाव करना चाह रहे हैं उनके लिए दिन अनुकूल है, इन्हें अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए जो लोग विदेश जाने के लिए प्रयासरत हैं उनके भी आज का दिन पक्ष में दिख रहा है, आपको इस दिशा में प्रयास करना चाहिए। आर्थिक लाभ के लिए आज आप धन का निवेश भी कर सकते हैं।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को घी का दीप दिखाएं और सूर्य को जल अर्घ्य दें।

​मकर राशि के जातक शत्रुओं से सावधान रहें

​मकर राशि के जातक शत्रुओं से सावधान रहें

आज मकर राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपको आज अपनी मेहनत और योग्यता का पूरा लाभ मिलेगा। आज आप जिन क्षेत्रों में दिल से प्रय़ास करेंगे उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लेकिन सितारे कहते हैं कि आपको शत्रुओं से सावधान रहना होगा, वह आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज आप जीवनसाथी और बच्चों के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। आज आपको ऑफिस में कोई खास काम सौंपा जा सकता है, जिसे लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, लेकिन शाम तक आप उसे पूरा कर पाने में सफल रहेंगे।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। मंगल स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा। ।

​कुंभ राशि के जातकों के बनते हुए काम आज अटक सकते हैं

​कुंभ राशि के जातकों के बनते हुए काम आज अटक सकते हैं

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज सितारों का कहना है कि आज आपको अपने काम में बहुत ही संयम रखना होगा। आपका कोई काम बनते-बनते अटक भी सकता है जिससे मानसिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि निराश होने की बजाय अपने विचारों को सोच को सकारात्मक बनाए रखें इससे आपको फायदा मिलेगा। आज आपको किसी निकट संबंधी की मदद के लिए भी आगे आना होगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों के लिए आज का दिन प्रभाव में वृद्धि करने वाला रहेगा।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी की पूजा करें और शिव मंत्र का जप करें।

​मीन राशि के जातक लेनदेन में सतर्कता बनाए रखें

​मीन राशि के जातक लेनदेन में सतर्कता बनाए रखें

मीन राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज लेनदेन के मामले में बहुत ही सतर्क रहना होगा। आपको आज अपने बढ़ते खर्चों पर भी नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा यह आपकी आर्थिक स्थिति को अस्थिर कर सकता है। अगर आज आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो किसी के दबाव में आकर ऐसा न करें, नहीं तो भविष्य में इसका आपको नुकसान हो सकता है। जो नया काम या बिजनस शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज इसे टाल दें। बच्चों की ओर से आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं। COURTSY: NAVBHARAT TIMES

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page