Connect with us
Today, 8 October : आज का राशिफल 8 अक्टूबर दिन रविवार के दिन चंद्रमा का संचार कर्क राशि में होगा। साथ ही रवि पुष्य जैसे कई शुभ योग भी बन रहे हैं। ग्रह-नक्षत्र का प्रभाव कई राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है तो कुछ राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ आइए जानते हैं आज का दिन किन राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है।

धर्म-संस्कृति

आज का राशिफल, 8 अक्टूबर 2023: रविपुष्य योग का कर्क और तुला राशि वालों का मिलेगा लाभ, संपत्ति और सम्मान में होगी वृद्धि

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 8 October 2023: आज का राशिफल 8 अक्टूबर दिन रविवार को चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में संचार करने वाले हैं। साथ ही रविपुष्य योग, सिद्ध योग और पुष्य नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रहों-नक्षत्रों के प्रभाव से कर्क राशि वालों को विदेश जाने का मौका मिलेगा और तुला राशि वालों को अटके धन की प्राप्ति होगी। वहीं कुंभ राशि वालों की जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है। आइए जानते हैं रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल: मनवांछित परिणाम मिलेंगे

मेष दैनिक राशिफल: मनवांछित परिणाम मिलेंगे

मेष राशि वालों का मन आज धार्मिक कार्यों में लगेगा और दान पुण्य के कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। अगर आप बच्चे को विदेश से शिक्षा दिलाना चाहते हैं तो उसकी योजना के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को आज मनवांछित परिणाम मिलेंगे। नौकरी पेशा जातक आज अगले दिन की योजनाओं पर काम करेंगे। व्यापारियों को आज रविवार की छुट्टी की वजह से अच्छा लाभ होगा। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना पसंद करेंगे।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें और किसी बीमार व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएं।

वृषभ दैनिक राशिफल: समाज में सम्मान बढ़ेगा

वृषभ दैनिक राशिफल: समाज में सम्मान बढ़ेगा

वृषभ राशि वालों को आज घर के किसी काम की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आपको कोई ऐसी संपत्ति मिलेगी, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। धर्म कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और धर्मार्थ कार्यों में काफी समय बिताएंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको फायदा होगा और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। अगर आप किसी पारिवारिक समस्या से जूझ रहे थे तो आज उसका समाधान खोजने के लिए अपने पिता से सलाह ले सकते हैं।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। घर के मुख्य दरवाजे पर घी के दो दीपक दरवाजे के दोनों तरफ रख दें।

मिथुन दैनिक राशिफल: घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे

मिथुन दैनिक राशिफल: घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे

मिथुन राशि वाले आज घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज जो भय आपको परेशान कर रहा है, वह व्यर्थ जाएगा। मन की बात किसी मित्र से साझा करेंगे, जिसकी सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी धीमी पड़ी आर्थिक स्थिति को गति दे पाएंगे। आज आप ऐसा कोई काम ना करें, आपके सम्मान को ठेस पहुंचे। शाम के समय बेकार बातों में पड़ने से बचें और समय का सदुपयोग करें।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। तांबा, मसूर की दाल, गेहूं, गुड़ का दान करें।

कर्क दैनिक राशिफल: व्यापार विस्तार की योजना बनाएंगे

कर्क दैनिक राशिफल: व्यापार विस्तार की योजना बनाएंगे

कर्क राशि वाले आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। व्यापारी आज पूरे दिन व्यस्त रहेंगे और व्यापार विस्तार की योजना बनाएंगे। किसी के प्रभाव में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें, अन्यथा यह आपके लिए समस्या खड़ी कर देगा। पेट संबंधित समस्याओं के कारण अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ नई संपत्ति खरीदने की योजना बनाएंगे। नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने की योजना बना सकते हैं। सायंकाल का समय परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

सिंह दैनिक राशिफल: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें

सिंह दैनिक राशिफल: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें

सिंह राशि वाले आज जो भी कार्य करेंगे, वह उत्साह के साथ करेंगे, जिससे आपकी प्रगति में आ रही बाधाएं दूर होंगी और खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। व्यापारिक व्यस्तता के कारण परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे आपके बच्चे नाराज हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और माता पिता की सेहत का ध्यान रखें। अपनी ऊर्जा का सही कार्यों में लगाएं, इधर उधर की बातों में समय व्यर्थ ना करें। सायंकाल के समय जीवनसाथी के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। जल में गुड़ व घी डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

कन्या दैनिक राशिफल: गुप्त बातें बताने से बचें

कन्या दैनिक राशिफल: गुप्त बातें बताने से बचें

कन्या राशि वाले आज माता-पिता से सलाह लेकर कार्य करेंगे, तो यह आपके लिए बहुत फलदायक रहेगा। दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त धन कमा लेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान हो सकते हैं। रविवार की छुट्टी की वजह से आलस्य का माहौल रहेगा। घर में श्राद्ध कर्म का आयोजन किया जा सकता है। किसी मित्र को आज कोई गुप्त बातें बताने से बचें। घर में किसी आयोजन को लेकर चर्चा की जा सकती है। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करना पसंद करेंगे।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल दें और आदित्य स्त्रोत का पाठ करें।

तुला दैनिक राशिफल: शुभ समाचार मिलेगा

तुला दैनिक राशिफल: शुभ समाचार मिलेगा

तुला राशि वालों को आज अटके धन की प्राप्ति हो सकती है और कारोबार से शुभ समाचार भी मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भी बहसबाजी हो सकती है, जो लंबे समय तक चल सकती है। आज आप चिंता के कारण अपनी खुशी बर्बाद कर सकते हैं, लेकिन ऐसा न करें और समझदारी से काम लें। छात्रों का मन आज पढ़ाई लिखाई में कम लगेगा, जिससे माता पिता चिंतित होंगे। नया वाहन या मकान खरीदने की इच्छा पूरी होगी। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना पसंद करेंगे।

आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। स्नान ध्यान के बाद जल में रोली मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: संबंधों में सुधार आएगा

वृश्चिक दैनिक राशिफल: संबंधों में सुधार आएगा

वृश्चिक राशि वाले आज व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें, यह आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यवसाय में एक के बाद एक कई कार्य रहेंगे, जिसके कारण आप थोड़ा चिंतित रहेंगे, लेकिन आपको इसकी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है और व्यस्तता के बीच आप अपने परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। पिता को आंखों से संबंधित कोई समस्या है तो आज उनकी परेशानी बढ़ सकती है, यदि ऐसा होता है तो उन्हें डॉक्टरी सलाह अवश्य लेनी चाहिए। भाइयों के साथ संबंधों में सुधार आएगा और उनकी सलाह काम आएगी।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोली खिलाएं।

धनु दैनिक राशिफल: जल्दबाजी में काम ना करें

धनु दैनिक राशिफल: जल्दबाजी में काम ना करें

धनु राशि वाले आज व्यापार में किसी डील को फाइनल करने के लिए उत्साहित रहेंगे। लेकिन जल्दबाजी में बनते काम न बिगाड़ लें और किसी के बहकावे में न आ जाएं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी के परिवार वालों के कारण आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है, लेकिन आपको अपनी भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देना होगा। नौकरी पेशा जातक खुद का बिजनस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। सायंकाल का समय पारिवारिक सदस्यों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें और नमक रहित भोजन करें।

मकर दैनिक राशिफल: नई जानकारी मिलेगी

मकर दैनिक राशिफल: नई जानकारी मिलेगी

मकर राशि वाले आज भाइयों की मदद से घर के अधूरे कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। लव लाइफ वाले आज पार्टनर के साथ डिनर पर जाने की योजना बनाएंगे। सामाजिक कार्यों के करने से आपका सम्मान बढ़ेगा और परिवार के किसी सदस्य की विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। वाणी में मधुरता लाएं अन्यथा बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं और रिश्तों में भी कड़वापन आ सकता है। बच्चों के साथ खरीदारी के लिए समय निकालेंगे। शाम के समय दोस्तों के साथ बातचीत के दौरान नई जानकारी मिलेगी।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल में गुड़हल के फूल मिलाकर अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

कुंभ दैनिक राशिफल: आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें

कुंभ दैनिक राशिफल: आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें

कुंभ राशि वालों का दिन आज कुछ खास रहने वाला है। आज आपका कोई ऐसा काम पूरा हो सकता है जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। यदि आपके जीवनसाथी के साथ कोई नाराजगी चल रही थी, तो वह भी आज दूर हो जाएगी। दैनिक जरूरतों को पूरा करने पर कुछ पैसे खर्च करने होंगे, इसलिए आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा अन्यथा आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। शाम का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल में चावल मिलाकर अर्पित करें और सूर्य बीज मंत्र का जप करें।

मीन दैनिक राशिफल: नई जानकारी मिलेगी

मीन दैनिक राशिफल: नई जानकारी मिलेगी

मीन राशि वाले आज जीवनसाथी की प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे। नौकरीपेशा लोग अगर दूसरी नौकरी की तलाश में हैं तो इसे कुछ समय के लिए टाल दें और जहां काम कर रहे हैं वहीं पर टिके रहें। किसी करीबी से लेन-देन करने का मौका मिलेगा, लेकिन आपको उससे बचना होगा, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। रविवार की वजह से पूरा परिवार एक जुट रहेगा, जिससे घर में शोर शराबा का माहौल रहेगा। दोस्तों से निवेश संबंधी नई जानकारी मिलेगी। सायंकाल का समय पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी तीर्थ स्थल पर जाने की योजना बनाएंगे।

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। बरगद के वृक्ष की जड़ में दूध अर्पित करें और अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराएं।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page