Connect with us
Today 7 September : आज चंद्रमा का गोचर वृषभ उपरांत मिथुन राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के गोचर के साथ आज रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ऐसे में आज चंद्रमा और मंगल पूरे दिन एक दूसरे नवम पंचम योग में रहेंगे जो मेष और सिंह सहित 6 राशियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल मेष राशि से लेकर मीन राशि तक।

धर्म-संस्कृति

आज का राशिफल 7 सितंबर 2023: चंद्र मंगल योग का आज मेष और सिंह सहित इन 6 राशियों को मिल रहा है लाभ

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 7 September 2023: आज गुरुवार 7 सितंबर को चंद्रमा और मंगल के बीच नवम पंचम योग बना है। चंद्रमा वृषभ राशि में पूरे दिन रहेंगे और रात में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जबकि आज रोहिणी उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। इन स्थितियों में आज मंगल की मेष राशि और सूर्य की सिंह राशि के जातकों के अलावा कई राशियों को शुभ लाभ मिलेगा। जानें आज आपकी राशि पर चंद्र मंगल योग का कैसा रहेगा प्रभाव।

मेष राशि वालों को पद प्रभाव का लाभ मिलेगा

मेष राशि वालों को पद प्रभाव का लाभ मिलेगा

आज नौकरी कर रहे लोगों को उच्च पद मिलने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ होता नजर आ रहा है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। शाम के समय आज आप अपने परिजनों के साथ किसी मांगलिक और शुभ कार्य में भाग ले सकते हैं। आज आप निकट संबंधियों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। आज मेष राशि वालों के सोचे हुए काम पूरे होंगे, सफलता से मन उत्साहित रहेगा।

आज भाग्य 83% तक मेष राशि वालों के पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और मधुराष्टकम् का पाठ करें।

वृषभ राशि वालों के जीवन में शुभ बदलाव होंगे

वृषभ राशि वालों के जीवन में शुभ बदलाव होंगे

वृषभ राशि वालों को परिवार में आज सुख-शांति की प्राप्ति होगी। आपकी कोई पुरानी समस्या चल रही है तो वह भी समाप्त हो जाएगी। नौकरीपेशा लोग अगर स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन इनके लिए अच्छा रहेगा, प्रयास में सफलता पाएंगे। आज आपको परिवार के निकट संबंधियों के सहयोग से लाभ मिलेगा। परिवार के साथ आज आप मनोरंजक पल बिताएं। धर्म कर्म के कार्यों में भी भाग ले सकते हैं। रुचिकर भोजन का भी आज आनंद मिलने वाला है।

आज भाग्य 71% तक वृषभ राशि वालों के पक्ष में रहेगा। श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करें।

​मिथुन राशि वालों को कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है

​मिथुन राशि वालों को कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज मेहनत से सफलता मिलेगी इसलिए ऐक्टिव होकर काम पर ध्यान दें। वैसे आज आज आप थकान और मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। आज आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में आपको कोई जिम्मेदारी वाला काम सौंपा जा सकता है, जिसे आप सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख और सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में किसी की मदद करनी पड़ सकती है।

आज भाग्य 85% तक मिथुन राशि वालों के पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कर्क राशि वालों की कोई चाहत आज पूरी होगी

कर्क राशि वालों की कोई चाहत आज पूरी होगी

सितारे कहते हैं कि आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी और बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। माता पिता की ओर से आपको लाभ और सहयोग मिेलेगा। मित्रों के साथ आप मनोरंजक पल बिताएंगे। कोई चाहत पूरी होने की आपको खुशी होगी। नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

आज भाग्य 71% तक कर्क राशि वालों के पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और गोविंदा अष्टकम का पाठ करें।

सिंह राशि वालों को अचानक लाभ मिल सकता है

सिंह राशि वालों को अचानक लाभ मिल सकता है

आज सिंह राशि के सितारे कहते हैं कि आपको आज कारोबार में लाभ मिलेगा। आज जिस काम और योजना पर प्रयास करेंगे उसमें आपको आज भाग्य सफलता दिलाएगा। आज आपको व्यापार में कमाई के नए स्रोत भी प्राप्त होंगे। सितारे बताते हैं कि आज सिंह राशि वालों को अचानक कहीं से धन लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कहासुनी होने की आशंका है इसलिए बेहतर होगा कि आज किसी विषय पर उलझने बचें।

आज भाग्य 72% तक सिंह राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। आपको आज दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए।

आज कन्या राशि वालों के गैर जरूरी खर्चे होंगे

आज कन्या राशि वालों के गैर जरूरी खर्चे होंगे

कन्या राशि के जातक आज सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे ऐसे इनको सम्मान और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज आपको संतान पक्ष से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिलेगा। अगर आप आज किसी यात्रा पर अपने वाहन से जाने की सोच रहे हैं तो पूरी प्लानिंग के साथ जाएं। वाहन की जांच करवा लें नहीं तो बाद रास्ते में परेशानी हो सकती है। कुछ गैर जरूरी खर्चे भी आपके होने वाले हैं। सेहत का ध्यान रखें।

आज भाग्य 78% तक कन्या राशि वालों के पक्ष में रहेगा। आपको आज गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा

तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। अगर आप भविष्य के लिए कुछ निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा शरीर मेे थकान और सुस्ती महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। आपको आज बिजनस में कोई लाभदायक डील मिलने का भी योग है। पारिवारिक जीवन में आपको आज धैर्य और शांति से काम लेना होगा। क्रोध और वाद विवाद से बचें।

आज भाग्य 72% तक तुला राशि वालों के पक्ष में रहेगा। श्री कृष्णाष्टकम् का पाठ करना आपके लिए कल्याणकारी होगा।

वृश्चिक राशि वालों को भावुकता पर काबू रखना होगा

वृश्चिक राशि वालों को भावुकता पर काबू रखना होगा

वृश्चिक राशि के जातकों को आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना चाहिए। कोई छोटी समस्या बड़ी न बन जाए इसलिए सेहत के मामले में अनदेखी करने से आपको बचना चाहिए। करियर और कारोबार के मामले में आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। बिजनस में आज उम्मीद से कम लाभ मिलने से निराशा हो सकती है। आर्थिक मामलों में आज व्यावहारिक बनें, भावुकता से बचना चाहिए। अगर किसी को उधार या कर्ज देंगे तो आपका पैसा फंस सकता है। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य देव को जल देने के साथ आज भगवान श्रीकृष्ण की भी पूजा करें।

धनु राशि वालों को गलत निर्णय से नुकसान होगा

धनु राशि वालों को गलत निर्णय से नुकसान होगा

धनु राशि के लिए आज का दिन उलझन और तनाव वाला रह सकता है। किसी बात को लेकर आज आपका मूड खराब हो सकता है। यात्रा पर जा रहे हैं तो आज अपना और अपने सामानों का ध्यान रखें। कारोबार में आज किसी गलत निर्णय की वजह से आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए जो भी निर्णय लें बहुत ही सोच समझकर लें। आज किसी बात को लेकर आपका जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन सामान्य रूप से अच्छा कहा जा सकता है। आज आप अपनी लव लाइफ के बारे में परिवार से बात कर सकते हैं अथवा प्रेमी को परिवार से मिलवा सकते हैं।

आज भाग्य 73% तक धनु राशि वालों के पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण का पूजा करना और भगवान को माखन मिसरी का भोग लगाना उत्तम रहेगा।

​मकर राशि वालों का आज प्रभाव बढे़गा

​मकर राशि वालों का आज प्रभाव बढे़गा

मकर राशि के सितारे बताते हैं कि आपको आज मान सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। परिवार में आपको भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भी आपका आज अच्छा तालमेल बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। राजनीति से जुड़े जातकों को आज जनसमर्थन हासिल होगा। जीवनसाथी के साथ आज आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते है। विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए। सेहत के मामले में लापरवाही से बचें।

आज भाग्य 74% तक मकर राशि के जातकों का साथ दे रहा है। आज आपको लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

​कुंभ राशि के लिए आज का दिन रहेगा शुभ

​कुंभ राशि के लिए आज का दिन रहेगा शुभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक और करियर के मामले में लाभदायक रहेगा। आज आप कारोबार में मेहनत और लगन शीलता से खूब लाभ पाएंगे। लेकिन काम के दबाव की वजह से परिवार के लिए आप पूरा समय नहीं दे पाएंगे जिससे परिवार के सदस्यों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका मन धर्म कर्म के कार्यों में लगेगा। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में आप शामिल हो सकते हैं। नौकरी में आज आपको सहयोगियों और मित्रों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। कोई अच्छी खबर भी आपको मिलने वाली है।

आज भाग्य 76% तक कुंभ राशि वालों के पक्ष में रहेगा। आज आपको नारायण कवच का पाठ करना चाहिए, भगवान श्रीकृष्ण को लड्डू का भोग लगाएं।

मीन राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है

मीन राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है

मीन राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज आप धर्म कर्म के काम में मन लगाएंगे। शुभ कार्यों पर आज आप धन भी खर्च कर सकते हैं। वैसे आज आपको परिवार के सदस्यों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। संपत्ति को लेकर परिवार में कोई विवाद चल रहा है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान मिल सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। अकाउंट और प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

आज भाग्य 86% तक मीन राशि वालों के पक्ष में रहेगा। आज मीन राशि वालों को कृष्णाष्टकम का पाठ करना चाहिए।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page