Connect with us
आज 31 दिसंबर को चंद्रमा का संचार मघा नक्षत्र से सिंह राशि में हो रहा है। जबकि आज गुरु मेष राशि में मार्गी हो रहे हैं। गुरु के मार्गी होने से आज मंगल के साथ गुरु का बेहद ही शुभ नवम पंचम योग बनेगा क्योंकि दोनों ही ग्रह एक दूसरे की राशि में विराजमान होकर लाभ का सृजन कर रहे हैं। ऐसे में आज साल के अंतिम दिन गुरु की धनु राशि और मंगल की मेष राशि के जातकों को भाग्य विशेष रूप से लाभ और आनंद प्रदान करेगा। आइए जानते हैं साल के अंतिम दिन आपके सितारे क्या कहते हैं, देखें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

धर्म-संस्कृति

आज का राशिफल 31 दिसंबर 2023 : मेष और धनु राशि के जातक होंगे बेहद भाग्यशाली, पाएंगे गुरु मार्गी गोचर का लाभ

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 31 December 2023 : 31 दिसंबर का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन गुरु की धनु राशि और मंगल की मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदायक रहने वाला है। दरअसल आज चंद्रमा मघा नक्षत्र में संचार करते हुए सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। जबकि आज ही गुरु मेष राशि में मार्गी हो रहे हैं। गुरु की चाल में बदलाव और मंगल के साथ बनने वाले नवम पंचम योग के प्रभाव से आज का दिन मेष और धनु के अलावा किन किन राशियों के लिए भाग्यशाली और लाभदायक रहेगा बता रहा है आज का राशिफल।

    मेष राशि के जातक जोखिम से बचें, लाभ पाएंगे

    मेष राशि के जातक जोखिम से बचें, लाभ पाएंगे

    आज साल का अंतिम दिन मेष राशि के बेहद शुभ लाभदायक रहेगा। जाते जाते साल 2023 आपको लाभ और खुशियों से आनंदित कर जाएगा। सितारे कहते हैं कि, आज वह दिन है जब आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ और प्रतिफल फल मिलेगा। यदि आपने अपने व्यापार में कुछ योजनाएं शुरू करने की तैयारी की है तो वह भी आज पूरी होती नजर आ रही है। आज आपको अपने परिवार से ढेर सारी खुशियां मिलेंगी। आज आप अपने रुके हुए काम को पूरा करने के लिए अपने भाई की मदद ले सकते हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से सम्मान और अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी, जो आपको प्रसन्न कर देगी। आज परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। लेकिन सलाह है कि जोखिम से बचें।

    आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य देव को जल दीजिए और भगवान विष्णु को दीप दिखाएं।

    ​वृषभ राशि वालों का दिन मिलाजुला रहेगा

    ​वृषभ राशि वालों का दिन मिलाजुला रहेगा

    सितारे कहते हैं कि आज वृषभ राशि वालों को साल के अंतिम दिन संयम और धैर्य के साथ चलना चाहिए, अति उत्साह में जोखिम लेना नुकसानदायक हो सकता है। कोई ऐसी सूचना भी मिल सकती है जिससे आप परेशान हो सकते हैं। वैसे करियर और कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा बीतेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद बना रहेगा। सलाह है कि किसी को भी ऐसा बात न बताएं जो आपके लिए बाद में परेशानी का कारण बने, भावनाओं भावुकता पर नियंत्रण रखें। प्रेमी के संग रोमांटिक पल बिताने का मौका मिल सकता है।
    आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। पीली वस्तुओं जैसे चने की दाल, पीले वस्त्र का दान करें।

    मिथुन राशि वालों का दिन अच्छा बीतेगा

    मिथुन राशि वालों का दिन अच्छा बीतेगा

    आज साल के अंतिम दिन मिथुन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, सामाजिक कार्य करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक और कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, जिससे आप और आपके परिवार के सदस्य खुश रहेंगे और आपके बीच पारिवारिक एकता भी बढ़ेगी। लेकिन सलाह है कि क्रोध और वाणी पर कंट्रोल करें नहीं तो परेशानी होगी। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। लाभ भी मिलेगा और उधार लेनदेन है तो उस पर भी काम करेंगे।

    आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

    ​कर्क राशि वाले पिता की ओर से लाभ पाएंगे

    ​कर्क राशि वाले पिता की ओर से लाभ पाएंगे

    आज का दिन कर्क राशि के लिए अनुकूल रहेगा। धन में वृद्धि होगी। अगर आज आप कोई संपत्ति खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके लिए फलदायक रहेगी लेकिन कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला अनुभवी लोगों की सलाह से लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आप अवश्य सफल होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। आज आपको अपनी प्रगति के रास्ते में आने वाले शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वो आपके दोस्तों के रूप में भी हो सकते हैं इसलिए आज आपको उन्हें पहचानना होगा और उनसे सतर्क रहना होगा। खानपान में संयम रखें।

    आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।

    ​सिंह राशि के जातक सेहत के प्रति सचेत रहें

    ​सिंह राशि के जातक सेहत के प्रति सचेत रहें

    साल के अंतिम दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सितारे कहते हैं कि, आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि इस मामले में परेशानी होने की आशंका है। आज आपको व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा, पार्टी और मौज मस्ती का भी आज आप आनंद लेंगें। वैसे आज आपको अपनी मां का भी खास ख्याल रखना होगा। यदि आज आप अपने परिवार के साथ यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो सभी पक्षों पर सही से पहले काम कर लें और सोच विचार लें नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है।
    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

    ​कन्या राशि के लिए दिन खर्चीला रहेगा

    ​कन्या राशि के लिए दिन खर्चीला रहेगा

    साल 2023 का अंतिम दिन यानी आज का दिन कन्या राशि के लिए तनाव और परेशानी वाला रह सकता है। आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मूड खराब हो सकता है लेकिन परिवार का सपोर्ट आपको बल प्रदान करेगा। अगर आपको यात्रा पर जाना है तो बहुत सावधानी से जाएं। परिवार में कोई पारिवारिक कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। किसी मित्र या संबंधी के व्यवहार से कष्ट हो सकता है।

    आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

    ​तुला राशि के जातक अति उत्साह से बचें

    ​तुला राशि के जातक अति उत्साह से बचें

    तुला राशि के लिए आज साल का अंतिम दिन मिलाजुला रहेगा। आप जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे लेकिन अति उत्साह से आपको बचना होगा नहीं तो चोट चपेट लग सकती है। सितारे कहते हैं कि आज आप पार्टी और उत्सव का भी आनंद ले सकते हैं। रुचिकर खानपान का आयोजन होगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। लेकिन सलाह है कि आपको कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचना होगा, नहीं तो बाद में उस काम के लिए पछताना पड़ सकता है। दिन खर्चीला रहेगा, बजट का ध्यान रखें।

    आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य देव को कुमकुम मिश्रित जल से अर्घ्य प्रदान करें।

    ​वृश्चिक राशि वालों को लाभ मिलेगा

    ​वृश्चिक राशि वालों को लाभ मिलेगा

    आज वृश्चिक राशि के सितारे कहते हैं कि, आज आपकी व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी। यदि आप आज अपने व्यवसाय से संबंधित नई योजनाएं शुरू करते हैं तो इससे आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ मिलेगा। आज आप खुश रहेंगे क्योंकि आपको अपने व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिसकी वजह से मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। अगर आज आप अपना पैसा कहीं निवेश करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। शाम का समय मनोरंजक बीतेगा।

    आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

    ​धनु राशि पर भाग्य रहेगा मेहरबान

    ​धनु राशि पर भाग्य रहेगा मेहरबान

    धनु राशि के लिए आज सितारे साल के अंतिम दिन भाग्य का पिटारा खोले बैठे हैं। आज आपको लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अगर आज आपको व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़े तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आपको अपने परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलता नजर आ रहा है, लेकिन फिर भी अगर आज आपके आस-पड़ोस में कोई बहस होती है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह कानूनी रूप ले सकती है। आज परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा, माता पिता का स्नेह आशीर्वाद प्राप्त होगा।

    आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

    ​मकर राशि वालों के खर्चे बढ़ेंगे

    ​मकर राशि वालों के खर्चे बढ़ेंगे

    साल के अंतिम दिन मकर राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आज आपको अपने बच्चों की संगति पर ध्यान देना होगा। उन्हें किसी भी बुरी संगत से बचाना होगा। आज आपके खर्चे बढ़ने की संभावना है, इसलिए आपको इन खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज आपको किसी व्यक्ति की सलाह पर व्यापार में पैसा नहीं लगाना चाहिए और न तो किसी और मामले में ही धन खर्च करना चाहिए, नहीं तो यह आपके लिए जोखिम भरा फैसला होगा। व्यापार में आज आपको लाभ के मौके मिलेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानने की जरूरत है, तभी आप उनसे लाभ उठा पाएंगे।

    आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

    ​कुंभ राशि वालों को गिफ्ट मिल सकता है

    ​कुंभ राशि वालों को गिफ्ट मिल सकता है

    आज के दिन कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आपको आज घर हो या कारोबार किसी भी विवाद में उलझने से बचना चाहिए नहीं तो आपको अनावश्यक मानसिक तनाव मिल सकता है। अगर आज आप किसी यात्रा पर जाते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको घर या कार्यस्थल पर कोई उपहार मिल सकता है। व्यापार में यदि आप कोई निर्णय लेते हैं तो सोच-विचार कर ही निर्णय लें। किसी के बहकावे में आकर लिया गया कोई भी फैसला नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई बिजनस कर रहे हैं तो आज आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। आज शाम का समय पार्टी और मौज मस्ती में बीतेगा।

    आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

    ​मीन राशि के लिए सुखद रहेगा साल का अंतिम दिन

    ​मीन राशि के लिए सुखद रहेगा साल का अंतिम दिन

    मीन राशि के सितारे कहते हैं कि आज आज आपको कोई उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है, जिससे आप और आपके परिवार के सदस्य आनंदित होंगे। आज साल के अंतिम दिन आपका कोई बड़ा काम करने का मन करेगा, लेकिन आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से सलाह विचार करके ही कोई भी फैसला लेना चाहिए। आज आपको अपने कुछ अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन बचा पाएंगे। प्रॉपर्टी और निवेश के मामले में दिन लाभप्रद है।

    आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

    Continue Reading

    संपादक - कस्तूरी न्यूज़

    More in धर्म-संस्कृति

    Recent Posts

    Facebook

    Trending Posts

    You cannot copy content of this page