Connect with us
Today 31 October : आज 31 अक्टूबर कार्तिक महीने का तृतीया तिथि है आज चंद्रमा का संचार दिन रात वृषभ राशि में हो रहा है। यहां संचार करते हुए चंद्रमा उच्चा राशि में होंगे जबकि गुरु आज मेष राशि में गोचर करत हुए भरणी नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करेंगे। राहु आज मीन राशि में जबकि केतु आज कन्या राशि में भ्रमण करेंगे। ग्रहों और नक्षत्रों की इस स्थिति से आज का दिन वृषभ और कर्क राशि के जातकों के लिए लाभकारी होगा। आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

धर्म-संस्कृति

आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2023 : वृषभ और कर्क राशि के जातकों को गुरु के नक्षत्र परिवर्तन का मिलेगा लाभ

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 31 October 2023: 29 अक्टूबर मंगलवार आज चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि से हो रहा है। जबकि भरणी नक्षत्र में गुरु का संचार होने जा रहा है। गुरु और चंद्रमा के इस गोचर के साथ ही आज राहु का मीन राशि में केतु का कन्या राशि में गोचर हो रहा है। ग्रहों की इस गोचर से आज सबसे अधिक लाभ वृषभ और कन्या राशि के जातक पा रहे हैं। अन्य सभी राशियों के लिए आज मंगलवार का दिन कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें अपना आज का राशिफल विस्तार से।

​मेष राशि के लिए दिन मंगलकारी रहेगा

​मेष राशि के लिए दिन मंगलकारी रहेगा

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और कारोबार के लिहाज से अनुकूल और सुखद रहने वाला है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें आज कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सामाजिक स्तर पर भी आप लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे और आपका सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढेगा। लेकिन यदि जीवनसाथी के साथ आपका कोई विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो वह सुलझ सकता है, जिसके चलते आपकी लव लाइफ में रोमांस छाया रहेगा। शाम को आप लंबे समय बाद अपने किसी रिश्तेदार से मिलकर प्रसन्न होंगे और उनके लिए दावत का आयोजन भी कर सकते हैं। अपने बच्चे को आगे बढ़ता देख आपको ख़ुशी महसूस होगी।

आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

​वृषभ राशि के जातकों को सम्मान और पद का लाभ मिलेगा।

​वृषभ राशि के जातकों को सम्मान और पद का लाभ मिलेगा।

आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए आनंददायक और लाभप्रद होगा। जो लोग सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा, इन्हें सम्मान और पद लाभ मिलेगा। आप आज धार्मिक आयोजनों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आर्थिक दृष्टि से वृषभ राशि वाले कुछ उलझन में रह सकते हैं। जिन लोगों के बिजनस का संबंध श्रृंगार और वस्त्रों से है उनका कारोबार आज खूब चलेगा। सेहत के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा इसलिए आप किसी भी काम को जल्दी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आर्थिक मामलों में सलाह है कि जोखिम वाले काम से आज आप दूर रहें।

आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं।

​मिथुन राशि के जातक सामाजिक मामलों से खुद को दूर रखें

​मिथुन राशि के जातक सामाजिक मामलों से खुद को दूर रखें

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से मिलाजुला रह सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि पर नकारात्मक हो सकती है, इसलिए आपके लिए बेहतर होगा कि आप सामाजिक कार्यों और मामलों में खुद को दूर रखें। मिथुन राशि वालों को अगर किसी अनजान व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो उन्हें ऐसा जरूर करना चाहिए। जो लोग विदेश से आयात-निर्यात का कारोबार करते हैं उन्हें आज कोई डील फाइनल करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। आपकी माता की सेहत अचानक खराब होने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शाम को आप अपने किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं अथवा जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।

​कर्क राशि के जातकों को वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा

​कर्क राशि के जातकों को वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा

सितारे बताते हैं कि आज कर्क राशि के जातकों को वरिष्ठ अधिकारों और व्यक्तियों से पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। अतीत में किए गए निवेश और मेहनत का आपको लाभ मिल सकता है, जिससे आप अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में भी सफल रहेंगे। आप अपने बच्चे को आगे बढ़ता देख आनंदित होंगे होंगे। किसी पारिवारिक समस्या को लेकर आप आज माता-पिता से बात करें तो यह आपके लिए लाभकारी होगा। घर का कोई काम करते समय लोगों के बीच कुछ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। कर्क राशि वाले लोग शाम के समय अपने दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे।

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

​सिंह राशि के जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है

​सिंह राशि के जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है

सिंह राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा। आपके प्रभाव और कार्यकुशलता से विरोधी भी प्रभावित होंगे। आपको आज कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। कामकाज के सिलसिले में आपको यात्रा पर भी जाना पड़ा सकता है। लेकिन पैसों का लेनदेन करने से पहले आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी कार्य करते समय आपको अधिकारी से बात करते समय किसी भी गलत शब्द का प्रयोग नहीं करना चाहिए, अन्यथा वह आपके काम को काफी देर तक लटका सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों की किसी अधिकारी से बहस हो सकती है, इसलिए बात व्यवहार में सावधानी बरतनी चाहिेए।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें और अन्न का दान करें।

​कन्या राशि के जातक पिता से सलाह लेकर कोई नया काम शुरू करें

​कन्या राशि के जातक पिता से सलाह लेकर कोई नया काम शुरू करें

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल और लाभ मिलेगा। लव लाइफ में आज अपने पार्टनर को अपने परिवार वालों से मिलवा सकते हैं और आपका रिश्ता आज आगे बढेगा। सामाजिक स्तर पर भी आपको सुखद परिणाम मिलेंगे, लेकिन जो लोग कोई नया काम करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए अपने पिता से सलाह लेना बेहतर रहेगा। आज आपको कुछ मानसिक तनाव रहेगा क्योंकि आप अपने बच्चे के करियर को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​तुला राशि के जातक आज वाणी को संयमित रखें

​तुला राशि के जातक आज वाणी को संयमित रखें

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझन वाला रहेगा। आपको आज किसी बात को लेकर बेवजह परेशान हो सकती है। स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा जिससे आपका अपने करीबियों से मतभेद हो सकता है। आपके व्यवहार को देखकर परिवार के सदस्य भी आपसे बातचीत कम कर देंगे, और आपसे दूरी बनाने की कोशिश करेंगे। अगर आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सावधान और सतर्क रहना होगा। आपको अपना वाहन किसी को देने से बचना चाहिए, अन्यथा नुकसान हो सकता है। जमीन या घर खरीदने का प्रय़ास कर रहे हैं तो सफल होंगे।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का अभिषेक करें।

​वृश्चिक राशि के जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा

​वृश्चिक राशि के जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा

वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि, आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे, लेकिन नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिससे इनका प्रभाव और सम्मान बढेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। आज आपकी कोई चाहत पूरी हो सकती है, जिससे शाम का समय आपका आनंद में बीतेगा।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंत्र ओम नमो नारायण का जप करें।

​धनु राशि के जातक सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें

​धनु राशि के जातक सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार चढाव भरा रह सकता है। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से बात करते समय अपने मन की बातें साझा नहीं करनी चाहिए, अन्यथा वे इसका फायदा उठा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को आज मंजूरी मिल सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ दैनिक जरूरत की चीजें खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोग किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें, अपनी आंखों से देखने के बाद ही किसी से कुछ कहना बेहतर रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से रुका हुआ है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है।

आज भाग्य 66% तक आपके पक्ष में रहेगा। उपाय के तौर पर आपको नारायण कवच का पाठ करना चाहिए।

​मकर राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा

​मकर राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा

मकर राशि के जातकों के लिए आज सुखद परिणाम लेकर आया है। लेकिन आज आपको अपने मन की चंचलता पर नियंत्रण रखना होगा, जिसके कारण आप अपने बिजनस पार्टनर से बात करते समय कुछ भी कह सकते हैं, जो आपके पार्टनर को बुरा लग सकता है। लव लाइफ आपकी सुखद रहेगी। आपको प्रेमी से सहयोग और साथ प्राप्त होगा। मकर राशि वालों को अपने ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो आपको डॉक्टरी सलाह अवश्य लेनी चाहिए। सायंकाल का समय: आज आप अपनी संतान की धार्मिक कार्यों में रुचि देखकर प्रसन्न होंगे।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें ।

​कुंभ राशि के लिए आज दिन खर्चीला रहेगा

​कुंभ राशि के लिए आज दिन खर्चीला रहेगा

सितारे बताते हैं कि आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए मिलाजुला और खर्चीला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको बहुत ही सतर्कता का ध्यान होगा, लापरवाही से नुकसान होने की आशंका है। आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप लापरवाही कर सकते हैं, जिसका आपको बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा, इसलिए आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो अपने भाइयों से सलाह लेकर ही निर्णय लें। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से आप चिंतित रहेंगे और काफी भागदौड़ रहेगी, जिसके बाद शाम को थकान महसूस होगी। नवविवाहित लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।

​मीन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा

​मीन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा

आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए सामान्य और अनुकूल रहने वाला है, जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश में हैं उन्हें आज अपने प्रयास में सफलता मिल सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को भी आय के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आज आपके भाई-बहन आपको कोई अच्छी सलाह दे सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ भविष्य की कुछ योजनाओं पर चर्चा करेंगे, जिसमें आपको उनकी बात भी सुननी होगी। अगर आज आपको अपने किसी रिश्तेदार के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना हो तो अपने पिता से सलाह लेकर ही करें।

आज भाग्य 88% तक आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य प्रदान करें।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page