Connect with us

धर्म-संस्कृति

आज का राशिफल, 25 अक्टूबर 2023: मिथुन और सिंह राशि वालों के सम्मान और धन में होगी वृद्धि, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

खबर शेयर करें -

आज का राशिफल 25 अक्टूबर दिन बुधवार के दिन चंद्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि में संचार करेंगे। ग्रह-नक्षत्रों के इस संचार से कई राशियों को अच्छा लाभ होगा और कुछ राशियों को सेहत और आय के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं बुधावार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

Aaj Ka Rashifal 25 October 2023: आज का राशिफल 25 अक्टूबर दिन बुधवार को पापंगकुशा एकादशी है और इस दिन चंद्रमा का संचार कुंभ उपरांत मीन राशि में हो रहा है। साथ ही तुला राशि में बुध, केतु, सूर्य और मंगल के रहने से चतुर्ग्रही योग, रवि योग, वृद्धि योग और शतभिषा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से मिथुन राशि वालों की सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और सिंह राशि वाले नए कार्यों में निवेश कर सकते हैं। वहीं धनु राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं बुधवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशिफल: धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी

मेष राशिफल: धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्योदय दायक रहेगा। दिन का पहला भाग आलस्य में बीतेगा, लेकिन दोपहर के बाद से आप पूरी लगन से काम में लग जाएंगे। अधूरे कार्य पूर्ण होने से धन का आगमन होगा। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा लेकिन उधार लेने की आदत आपको कुछ समय के लिए परेशान करेगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हो सकता है। किसी शुभ धार्मिक यात्रा की योजना भी बनेगी। परिजनों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध रहेंगे। कार्यक्षेत्र में महिलाओं से सहयोग मिलेगा। परिवार के लिए सुख के साधन खरीदने पर विचार करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें और गणेशजी की पूजा करें।

वृषभ राशिफल: काम करते समय सावधान रहें

वृषभ राशिफल: काम करते समय सावधान रहें

वृषभ राशि वाले आज अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। दिन की शुरुआत से ही आपको स्वास्थ्य में गिरावट का अनुभव होगा, लेकिन काम की व्यस्तता के कारण आप इसे नजरअंदाज कर देंगे। बाद में जैसे-जैसे बीमारी बढ़ेगी, परेशानियां और बढ़ सकती हैं। पानी या किसी लोहे के उपकरण के साथ काम करते समय सावधान रहें। काम के प्रति उत्साह की कमी के कारण पूर्व नियोजित योजनाओं को स्थगित करना पड़ सकता है। व्यावसायिक स्थल पर प्रतिस्पर्धा के कारण संघर्ष की स्थिति रहेगी। आज मर्यादित व्यवहार करना हितकर रहेगा। अत्यधिक क्रोध और ईर्ष्या से पैसों के मामले में रिश्ते खराब हो सकते हैं। लाभ-हानि बराबर रहेगी तथा धन के लिए भागदौड़ व्यर्थ रहेगी।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को सिंदूर और दूर्वा चढ़ाएं। साथ ही लड्डू का भोग लगाएं।

मिथुन राशिफल: रिश्तों को अधिक महत्व दें

मिथुन राशिफल: रिश्तों को अधिक महत्व दें

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिले-जुला रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। छात्रों की एकाग्रता में वृद्धि होगी और पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। आप दिन भर किसी न किसी कारण से व्यस्त रहेंगे, जिसकी वजह से घरवालों को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। आज रिश्तों को अधिक महत्व दें, इससे निकट भविष्य में आपको आर्थिक लाभ होगा। व्यवसाय में आसानी से कामकाजी आय प्राप्त होगी और आप बिना किसी झिझक के निवेश कर सकते हैं। घर के काम समय पर होने से राहत मिलेगी और पारिवारिक सदस्य आपके कार्यों की सराहना भी करेंगे। घर की बातें मित्रों और प्रियजनों से भी साझा न करें, नुकसानदेह हो सकता है।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी की पूजा करें और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

कर्क राशिफल: रिश्तेदार से अच्छा धन लाभ होगा

कर्क राशिफल: रिश्तेदार से अच्छा धन लाभ होगा

कर्क राशि वालों के लिए आज आर्थिक लाभ के मौके छूटने की आशंका बन रही है। आप जिस भी काम को करने की कोशिश करेंगे, उसमें कोई न कोई रुकावट आने से आप परेशान महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोग की कोई कमी नहीं रहेगी, लेकिन भाग्य की कमी के कारण आपको अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। परिजनों का सहयोग मिलने से मन भावुक रहेगा और घर के लिए किसी लग्जरी चीज की खरीदारी कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार से अच्छा धन लाभ होगा और विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और दूसरों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। हरी मूंग का सेवन के साथ दान भी करें।

सिंह राशिफल: धन का लेन देन करने से बचें

सिंह राशिफल: धन का लेन देन करने से बचें

सिंह राशि वाले आज पूरे दिन मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आज आपका स्वभाव आपके संपर्क में आने वालों को आश्चर्यचकित कर देगा। अपना हित साधने के लिए किसी की चापलूसी करने से परहेज नहीं करेंगे। पैसों से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होगी लेकिन धन का लेन देन करने से बचें। दिन आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत के अनुरूप लाभ मिलने से आप संतुष्ट रहेंगे। नए कार्यों में निवेश कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति के मामलों में उलझन रहेगी लेकिन परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। फिर भी झगड़ों से बचने के लिए छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। मां दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

कन्या राशिफल: पूजा-पाठ के अवसर आएंगे

कन्या राशिफल: पूजा-पाठ के अवसर आएंगे

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। कार्यस्थल पर धीमी गति से काम करने के कारण आपको लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक कारणों से किसी से अनबन होने की आशंका है। आप जो भी कार्य करेंगे, उसके विपरीत परिणाम मिलेंगे। अतिरिक्त आय अर्जित करने के प्रलोभन में आकर अपनी पूंजी न गंवा दें, इसका ध्यान रखें। व्यापार में गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों से किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। मित्रों और परिचितों के साथ संबंधों में उदासीनता अधिक रहेगी। धार्मिक पूजा-पाठ के अवसर आएंगे। आपको दवाइयों पर खर्च करना पड़ सकता है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेश की पूजा करें और संकटनाशन गणेश स्तोत्र का रोज पाठ करें।

तुला राशिफल: लाभ की खबर से उत्साह बढ़ेगा

तुला राशिफल: लाभ की खबर से उत्साह बढ़ेगा

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। दिन की शुरुआत में आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। पैसों को लेकर आपके मन में उलझन बनी रहेगी, लेकिन अचानक लाभ की खबर मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज आप अपनी वह इच्छा पूरी कर सकेंगे, जो कुछ दिनों से टल रही थी। व्यापार में नए अनुबंध मिलेंगे लेकिन आज नया काम शुरू न करें। धन का निवेश जल्द ही फल देगा। नौकरीपेशा लोग दोपहर तक काम के प्रति कम गंभीरता दिखाएंगे। मित्रों या रिश्तेदारों के कारण आप कुछ समय के लिए परेशानी में रहेंगे। किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें और न ही अपने मन के राज किसी को बताएं।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश चालीसा का पाठ करें और 21 दूर्वा अर्पित करें।

वृश्चिक राशिफल: कामकाज में मन लगेगा

वृश्चिक राशिफल: कामकाज में मन लगेगा

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन पिछले कुछ दिनों की तुलना में राहत देगा। दिन की शुरुआत घर में धार्मिक कार्यों से होगी और आध्यात्मिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। नौकरी पेशा और व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, कामकाज में मन लगेगा। धन की आमद कम और खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति चिंता का विषय रहेगी। कुछ परोपकार के कार्य भी करेंगे, जिसका लाभ लंबे समय तक सम्मान के रूप में मिलेगा। विरोधियों की बातों का बुरा नहीं मानेंगे, तो कई समस्याओं से बचेंगे। माता के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा। सायंकाल का समय परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें और बुध के बीज मंत्र का जप करें।

धनु राशिफल: विशेष योग्यता प्राप्त होगी

धनु राशिफल: विशेष योग्यता प्राप्त होगी

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन धन और ज्ञान में वृद्धि का रहेगा। जो भी कार्य करेंगे, उसमें आप अपनी कुशलता दिखाएंगे। आपको अपने उपयुक्त कार्य में विशेष योग्यता प्राप्त होगी। मन में राग-द्वेष की भावना के कारण आप किसी प्रियजन से दूरी बना सकते हैं, लेकिन सामाजिक व्यवहार बढ़ने का लाभ आपको मिलेगा। आज प्यार-मोहब्बत से दूर रहना ही फायदेमंद रहेगा। किसी लंबी यात्रा की योजना बनेगी, जितना हो सके आज उन्हें टालें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कुछ समय तक रहेंगी। शाम को अप्रत्याशित धन या उपहार मिलने की संभावना है।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेश को मोदक बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

मकर राशिफल: काम में भाइयों का साथ मिलेगा

मकर राशिफल: काम में भाइयों का साथ मिलेगा

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। मन में बड़ी-बड़ी योजनाएं बनेंगी लेकिन सहयोग और धन की कमी के कारण उन्हें साकार नहीं कर पाएंगे। पैसों से जुड़ी परेशानियां आज मुख्य रूप से दैनिक जीवन को प्रभावित करेंगी, आर्थिक लाभ तो होगा लेकिन जरूरत की तुलना में नगण्य रहेगा। आप अपनी भावनाओं को किसी के साथ साझा करने से कतराएंगे, इसका मुख्य उद्देश्य आपसी रिश्तों को बचाना होगा। घर के किसी काम में भाइयों का साथ मिलेगा, जिससे जल्दी काम पूरा होगा। खर्च करने में भी मितव्ययी रहेंगे। सरकारी कार्य लंबित रहेंगे और नौकरी में भी उत्साह की कमी रहेगी। पेट संबंधी रोगों से परेशानी हो सकती है।

आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। किन्नरों को कुछ धन दें और आशीर्वाद के रूप में कुछ पैसे वापस ले लें।

कुंभ राशिफल: आशा के अनुरूप लाभ होगा

कुंभ राशिफल: आशा के अनुरूप लाभ होगा

कुंभ राशि वालों को परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा और घर का माहौल भी अच्छा रहेगा। व्यापार में आशा के अनुरूप लाभ होने से आर्थिक स्थित मजबूत होगी। नए काम की शुरुआत फिलहाल टाल दें और पुराने अधूरे काम को पूरा करने पर अधिक ध्यान दें। समय पर काम पूरा न होने से मान-सम्मान की हानि हो सकती है। प्रफेशनल काम के लिए आपको दूसरे लोगों पर अधिक निर्भर रहना पड़ेगा, जिसकी वजह से काम देरी से होगा। लव लाइफ वालों का दिन अच्छा रहेगा, लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बनाएंगे। शाम को थकान के कारण आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सवा पाव उबली मूंग में घी और शक्कर मिलाकर गाय को खिलाएं।

मीन राशिफल: पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा

मीन राशिफल: पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा

मीन राशि वाले आज एक लक्ष्य बनाकर काम करें, तभी सफलता निश्चित मिलेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और परिवार के सदस्य एक-दूसरे के काम में साथ देंगे, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। दोपहर तक स्वास्थ्य ठीक रहेगा, उसके बाद हाथ-पैरों में कमजोरी महसूस हो सकती है। किसी निवेश से अच्छा लाभ होगा और धन संचय करने में सफलता मिलेगी। किसी दोस्त के लिए धन का इंतजाम करना पड़ सकता है। उच्च प्रतिष्ठित लोगों की मदद से सरकारी क्षेत्र का काम आसान हो जाएगा लेकिन इसके लिए अनैतिक मांगों को भी स्वीकार करना होगा। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना पसंद करेंगे।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी की पूजा करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page