Connect with us
Today 25 November : आज 25 नवंबर शनिवार को चंद्रमा का संचार अश्विनी उपरांत भरणी नक्षत्र से होने जा रहा है। और चंद्रमा दिन रात गुरु के मेष राशि में गोचर करेंगे जबकि नवंबर महीने के अंतिम शनिवार को शतभिषा नक्षत्र से चलते हुए चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेंगे ऐसे में आज गुरु और चंद्रमा का शनि के साथ तीसरे और ग्यारहवें भाव का संयोग बनेगा। जबकि सूर्य मंगल और बुध के साथ शनि चतुर्थ दशम योग बनेगा। इन स्थितियों में आज का दिन तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहेगा। आपके सितारे आज क्या कहते हैं जानने के लिए देखें अपना आज का राशिफल।

धर्म-संस्कृति

आज का राशिफल 25 नवंबर 2023 : तुला और कुंभ राशि के लिए भाग्यशाली रहेगा नवंबर महीने का अंतिम शनिवार, शनि गुरु योग का पाएंगे लाभ

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 25 November 2023 : शनिवार 25 नवंबर का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन शुक्र की तुला और शनि की कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज मेष राशि में चंद्रमा और गुरु का संचार हो रहा है। जबकि आज शनिवार को शनि महाराज अपनी स्वराशि कुंभ में प्रबल शुभ ग्रह बने हुए हैं। इन स्थितियों में आज का दिन तुला और कुंभ राशि के अलावा किन किन राशियों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा, जाने आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    ​मेष राशि के जातकों का शुभ कार्यों में धन खर्च होगा

    ​मेष राशि के जातकों का शुभ कार्यों में धन खर्च होगा

    मेष राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको अपने व्यवसाय की कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल होने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। आपका बनता काम भी आज अटक जाने की आशंका है, इसलिए यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो बहुत सोच-विचार कर लें। आज समाज में शुभ कार्यों में व्यय के कारण आपकी प्रसिद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आज आपको अपने परिवार में कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे।

    आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

    ​वृषभ राशि के जीवन में अनुकूल बदलाव होगा

    ​वृषभ राशि के जीवन में अनुकूल बदलाव होगा

    आज वृषभ राशि के कामकाज में कुछ बदलाव दिखेगा जो इनके लिए लाभप्रद होगा। बीते कुछ समय से चली आ रही समस्याओं से भी आज आपको राहत मिल सकती है। परिवार में आपसी तालमेल का माहौल रहेगा। भाइयों से सहयोग से आपको आज लाभ मिल सकता है। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा और छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का भी विचार कर सकते हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का भी संयोग बन सकता है।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की धन या अन्न से मदद करें।

    ​मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन खर्चीला रहेगा

    ​मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन खर्चीला रहेगा

    मिथुन राशि के जातकों के मन में कार्यक्षेत्र में बदलाव का विचार आ सकता है। आज कुछ नई व्यावसायिक योजना भी बन सकती है जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। नौकरी में आज आप अपना काम जल्दी निपटाने की कोशिश करेंगे। आपको कुछ अपनी पसंद का काम करने का मौका मिलेगा। नौकरी में सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। आज विद्यार्थियों को अपने सीनियर्स के साथ मिलकर शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान निकालना होगा। आर्थिक मामलों में आज दिन खर्चीला रहेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों पर धन खर्च होने का योग बनता दिख रहा है। वैसे वैवाहिक जीवन मे आपके तालमेल और प्रेम बना रहेगा।

    आज भाग्य 77% तक आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाएं।

    ​कर्क राशि के जातक कमाई से आनंदित होंगे

    ​कर्क राशि के जातक कमाई से आनंदित होंगे

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन आनंददायक रहेगा। लंबे समय से आपका जो काम अटक रहा था वह आज भाई और वरिष्ठजनों के सहयोग से पूरा हो सकता है। नौकरी में आज आप अपने हाथ में लिया गया काम पूरा करने में सफल रहेंगे, टारगेट के पूरा होने से आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। रात्रि के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम जैसे शादी, जन्मदिन आदि में शामिल हो सकते हैं। नौकरी और ऑफिस में आज आपके विचारों का स्वागत होगा। कारोबार में आज कमाई से कर्क राशि के जातकों का मन आनंदित होगा।

    आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्र का पाठ करें ।

    ​सिंह राशि के जातकों का दिन व्यस्तता में बीतेगा

    ​सिंह राशि के जातकों का दिन व्यस्तता में बीतेगा

    सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपके ऊपर घर ऑफिस के काम के साथ ही साथ घर के काम का भी दबाव बना रह सकता है। किसी पारिवारिक जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। वैसे सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए भी आज आप कुछ समय निकाल सकेंगे। आज आप किसी परेशान व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे जिससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। आज कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ आपके कुछ कामों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं या सवाल कर सकते हैं जिससे आपको परेशानी हो सकती है।

    आज भाग्य 82% तक आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें।

    ​कन्या राशि के जातकों को विवादित विषयों से दूर रहना चाहिए

    ​कन्या राशि के जातकों को विवादित विषयों से दूर रहना चाहिए

    कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज भाग्य का साथ हर क्षेत्र में प्राप्त होगा। इसलिए आपको आज के दिन का पूरा लाभ उठाते हुए काम पर ध्यान देना चाहिए और अटके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। लेकिन सितारे कहते हैं कि अगर आज आपके आसपास कोई वाद-विवाद होता है, तो आपको उससे दूर रहना चाहिए नहीं तो उसकी आंच आप तक भी पहुंच सकती है। दूसरों के मामलों में उलझने से बचें। शिक्षा के मामले में आज आपको आज देवी सरस्वती की कृपा प्राप्त होगी इसलिए छात्रों को आज अपनी पढाई पर पूरा फोकस करना चाहिए। आर्थिक मामलों में आपका दिन सामान्य रहेगा, वस्त्र और शौक पर धन खर्च हो सकता है।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेंट करें।

    ​तुला राशि के लिए लाभदायक रहेगा आज का दिन

    ​तुला राशि के लिए लाभदायक रहेगा आज का दिन

    तुला राशि के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। सितारे बताते हैं कि आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे तो आपका काम सफल होगा। बिजनस में आज आपकी कमाई अच्छी रहने वाली है। शाम का समय आपके लिए व्यस्तता वाला रहेगा। आपका कोई पारिवारिक मामला जमीन-जायदाद से संबंधित कोर्ट में चल रहा है तो उसमें आपका पक्ष मजबूत होगा और इस पर कुछ बातचीत हो सकती है। आज आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अपनी रचनात्मक क्षमता और अनुभव का लाभ मिलेगा। आप अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं।

    आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

    ​वृश्चिक राशि के जातकों लाभ के अवसर मिलेंगे

    ​वृश्चिक राशि के जातकों लाभ के अवसर मिलेंगे

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज दिन भर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। परिवार के सभी सदस्यों के साथ और दोस्तों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। दूर रहने वाले संबंधियों के साथ भी आज आपका रिश्ता बेहतर होगा और इनकी लंबी बातचीत हो सकती है। बहन और भाई की शादी में आ रही रुकावट दूर होगी, शादी बात चल रही है तो बात आगे बढेगी। यात्रा और वाहन पर धन खर्च का योग भी बनता दिख रहा है। जोखिम वाले काम से आपको बचना चाहिए।

    आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

    धनु राशि के जातक आज कुछ महत्वपूर्ण कार्य निपटाएंगे

    धनु राशि के जातक आज कुछ महत्वपूर्ण कार्य निपटाएंगे

    आज शनिवार के दिन धनु राशि के जातकों को आर्थिक लेन देन के मामले में सतर्क रहना चाहिए। भूमि मकान में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पिता अथवा किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। नौकरी कारोबार में आज आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। सितारे बता रहे हैं कि आज धनु राशि के जातक नौकरी करोबार के साथ ही घर के महत्वपूर्ण कार्यों को भी पूरा करने का प्रय़ास करेंगे। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना चाहिए, कोई पुरानी बीमारी है तो परहेज में लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए।

    आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।

    ​मकर राशि के जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है

    ​मकर राशि के जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है

    मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कारोबार व्यापार में अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा। आपके ऊपर आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती है। यात्रा का संयोग भी बन सकता है। किसी निकट संबंधी की सहायता के लिए आपको आगे आना होगा। यदि परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उसके विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से आप प्रफुल्लित होंगे। पिता के साथ आपका किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इसलिए सलाह है कि वाणी व्यवहार में संयम रखें। वाद विवाद में किसी से भी उलझने से बचें।

    आज भाग्य 72% तक आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

    ​कुंभ राशि के जातकों की कोई चाहत पूरी हो सकती है।

    ​कुंभ राशि के जातकों की कोई चाहत पूरी हो सकती है।

    आज का दिन शनि की कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको आज सफलता मिलेगी। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी, जिससे आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। आपको आज परिवार में जीवनसाथी से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी कोई अधूरी चाहत भी आज पूरी हो सकती है। आज आप अपने प्रियजन के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा की योजना बना सकते हैं।

    आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं और शनि स्तोत्र का पाठ करें।

    ​मीन राशि के जातक बातचीत में शब्दों का ध्यान रखें

    ​मीन राशि के जातक बातचीत में शब्दों का ध्यान रखें

    आज मीन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपके घर आज किसी मित्र या मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे चहल पहल बना रहेगा। कारोबार में लाभ के लिए आज आप कोई जोखिम भी उठा सकते हैं लेकिन जोखिम भी आपको सतर्कता के साथ लेना चाहिए। किसी से बात करते हुए अपने व्यवहार और शब्दों का ध्यान रखें नहीं तो परेशानी होगी। यदि आप अपना कोई नया काम शुरू करेंगे तो उसमें आप अवश्य सफल होंगे। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आज भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

    आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता से आशीर्वाद लें।

    Continue Reading

    संपादक - कस्तूरी न्यूज़

    More in धर्म-संस्कृति

    Recent Posts

    Facebook

    Trending Posts

    You cannot copy content of this page